ब्रिटेन की दरहम यूनिवर्सिटी और फ्रांस के सेश्ले परमाणु शोध केंद्र के वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसी आकाशगंगा खोजी है, जो धीरे-धीरे खत्म हो रही है। इससे पहले खत्म या मरी हुई आकाशगंगा को ही देखा गया था। ये आकाशगंगा धरती से 9 अरब प्रकाश वर्ष दूर खोजी गई है। वैज्ञानिक भाषा में इस आकाशगंगा में नए तारे बनाने वाली गैस और ऊर्जा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। इसे गैलेक्सी डेथ कहा जाता है। वैज्ञानिकों का मत है कि इसमें तारे अब भी बन रहे हैं, लेकिन संख्या कम हो गई है।