1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्वीरों से हुआ खुलासा, लगातार सिकुड़ रहा है चंद्रमा

सिकुड़ रहा है चंद्रमा वैज्ञानिकों ने बताया कारण नासा ने ली थी 1200 तस्वीरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepika Sharma

•

Updated: 14 May 2019, 7:04 PM IST

 moon

तस्वीरों से हुआ खुलासा, लगातार सिकुड़ रहा है चंद्रमा

ऩई दिल्ली।नासा ( nasa ) ने चांद से संबंधित एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। नासा ने अंतरिक्ष (space ) में मौजूद ग्रहों के साथ चांद की तस्वीरें लीं। जिन पर अध्ययन किया तो पाया कि चांद की सतह पर एक चीज देखी गई है जो अब वैज्ञानिकों ( scientist ) के लिए चिंता का विषय बन गई है।

घरेलू कचरे से निपटने के लिए अनोखा प्रोजेक्ट, आम लोगों के साथ किसानों को देगा ये फायदे

उन्होंने बताया कि धरती का एकमात्र ऐसा उपग्रह चंद्रमा है, जो दिन प्रतिदिन सिकुड़ता (shrink) जा रहा है। उसकी सतह ऐसी होती जा रही है, जैसे इंसान के चेहरे पर झुर्रिया पड़ रही हों।

इस संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि ये तस्वीरें लूनर रीकॉनिसेंस ऑर्बिटर से खिंची गई हैं। कुल 12 हजार तस्वीरें ली गई थीं। इन तस्वीरों के अध्ययन से पता चला है कि चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव के पास चंद्र बेसिन 'मारे फ्रिगोरिस' है।

मस्तिष्क के आकार जैसी है ये रेडियो दूरबीन, इसको बनाने की ये है वो वजह

भूवैज्ञानिकों के नजरिए से इसे मृत स्थान माना जाता है। धरती में भी ऐसा ही है। चंद्रमा में कोई टैक्टोनिक प्लेट नहीं है। इसके बावजूद यहां टैक्टोनिक गतिविधियों पाई गई हैं, जिससे वैज्ञानिक हैरान हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा में ऐसी गतिविधि ऊर्जा खोने की प्रक्रिया में 4.5 अरब साल पहले हुई थी। ऊर्जा खोने वनाली प्रक्रिया की वजह से भी लाखों वर्षों से चंद्रमा 150 फुट सिकुड़ चुका है। यह प्रक्रिया अब भी जारी है, जिस कारण चंद्रमा के चेहरे पर झुर्रिया पाई गई हैं।