scriptयह अनोखा बैक्टीरिया खाता है ईंधन, इंसानों को पहुंचेगा बड़ा फायदा… | scientist researched sea bacteria eating fuel | Patrika News
विज्ञान और टेक्नोलॉजी

यह अनोखा बैक्टीरिया खाता है ईंधन, इंसानों को पहुंचेगा बड़ा फायदा…

वैज्ञानिकों को मिला समुद्र के 11,000मीटर पर तेल खाने वाला जीव
चीन के ओशियन यूनिवर्सिटी ने खोज के लिए लगाई थी अपनी टीम
प्राकृतिक आपदाओं में तेल रिसाव को कम करने में मदद करते हैं ये जीव

Apr 14, 2019 / 04:30 pm

Navyavesh Navrahi

sea bacteria

यह अनोखा बैक्टीरिया खाता है ईंधन, इंसानों को पहुंचेगा बड़ा फायदा…

नई दिल्ली- पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक अजीबो-गरीब जीव के होने के होने का पता है जो तेल का सेवन करता है। इस बात की जानकारी वैज्ञानिकों ने अपने खोज के द्वारा कि जिसमें पाया गया कि एक ऐसा बैक्टीरिया है जो बहुत ही अनोखा भोजन खाता है। यह जीव 11,000मीटर की गहराई में मिला है।
डॉक्टर की डॉग्स लगा रहे हैं लंग कैंसर का पता, जाने क्या है पूरी जानकारी

समुद्र (sea ) में रहने वाले जीवों पर चीन के ओशियन यूनिवर्सिटी (university ) ने शोध की जिसके लिए उन्होंने समुद्र की सतह से कई तरह के नमूने लिए थे जिसके लिए एक विशेष पनडुब्बी का निर्माण किया था। इस शोध में समुद्र की जानकारी रखने वाले एक्सपर्टस (experts) को रखा गया था।
sea bacteria
इस देश में इंसान नहीं बल्कि गाय कर रही हैं 5जी इंटरनेट का इस्तेमाल….जाने क्या है पूरा मामला

दरअसल, इस प्रकार के बैक्टीरिया प्रमुख रूप से तेल के समान यौगिकों को खाते हैं और फिर इसे ईंधन (fuel oil ) के लिए उपयोग करते हैं। इसी तरह के सूक्ष्मजीव मैक्सिको (mexico ) की खाड़ी में तेल रिसाव जैसी प्राकृतिक (nature ) आपदाओं में तेल रिसाव को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ एंगोलिया के वैज्ञानिक जोनाथन टॉड ने बैक्टीरिया पर हुए शोध में बताया कि टीम माइक्रोबियल पॉपुलेशन (population ) के सैंपलों को इकठ्ठा करने 11,000मीटर की गहराई पर गई थी जिसको लेकर उन्होंने अध्ययन किया जिसमें हाइड्रोकार्बन बैक्टीरिया के नए समूह का पता चला है। जो केवल हाइड्रोजन और कार्बन परमाणुओं से बने होते हैं और ये कई जगहों पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस सहित पाए जाते हैं।‘
रोबोट की मदद से कोख का हुआ प्रत्यारोपण, चिकित्सा क्षेत्र में एक अनोखी खोज

sea bacteria
गौर करने वाली बात ये है कि समुद्र तल पर पाए गए ये बैक्टीरिया अन्य बैक्टीरियों के लिए एक खाद्य स्रोत के रूप में भी काम कर सकते हैं। और इन बैक्टीरिया (तेल का सेवन)की संख्या भी अधिक पाइ गई हैं। बैक्टीरिया हाइड्रोकार्बन, डीजल ईंधन का निर्माण करने वाले यौगिकों के समान हैं,जो समुद्र की सतह पर शैवाल में पाए गए हैं।
बिना इस मशीन के नहीं काम करती है ईवीएम मशीन… जाने कौन सी है वो मशीन

यूनिवर्सीटी ऑफ एंग्लिया के वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी समुद्र तल के नीचे अनोखे वातावरण को समझने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।

Home / Science & Technology / यह अनोखा बैक्टीरिया खाता है ईंधन, इंसानों को पहुंचेगा बड़ा फायदा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो