scriptHPE cray supercomputer : पलक झपकते ही 2 करोड़ अरब गणना कर लेगा सुपर कंप्यूटर | Supercomputer will do billions calculations in the blink of an eye | Patrika News
विज्ञान और टेक्नोलॉजी

HPE cray supercomputer : पलक झपकते ही 2 करोड़ अरब गणना कर लेगा सुपर कंप्यूटर

-मौजूदा सुपर कंप्यूटर से 3.5 गुना तेज है एचपीई-कैरी एक्स (hpe cray supercomputer is 3.5 times faster than existing supercomputers)

जयपुरFeb 04, 2021 / 06:07 pm

pushpesh

HPE cray supercomputer : पलक झपकते ही 2 करोड़ अरब गणना कर लेगा सुपर कंप्यूटर

HPE cray supercomputer

प्रौद्योगिकी के तेज बदलाव के साथ ही सुपर कंप्यूटर की आवश्यकता भी बढ़ गई है। सुपर कंप्यूटर, आम कंप्यूटर के मुकाबले अरबों गुना तेज गति से गणना करने में सक्षम होते हैं। इनका उपयोग खास तौर पर वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग गणनाओं में किया जाता है। अमरीका के व्योमिंग में ऐसे ही सुपर कंप्यूटर एचपीई-कैरी एक्स को तैयार किया गया है। इसे दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर माना जा रहा है।
नासा ढूंढ रहा है चांद पर यात्रियों को उतारने की जगह

कितना तेज है सुपर कंप्यूटर
एचपीई कैरी एक्स सुपर कंप्यूटर दो करोड़ अरब गणनाएं एक सेकंड में कर सकता है, जो मौजूदा सुपर कंप्यूटर से 3.5 गुना तेज है। 2022 तक पूरी तरह तैयार होने के बाद यह दुनिया के 25 सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर्स में शामिल हो जाएगा।
पृथ्वी से दूर क्षुद्रग्रह सेरेस पर घूमती हुई बेल्ट कॉलोनी में रहेंगे इंसान !

क्या होंगे फायदे
सुपर कंप्यूटर जलवायु परिवर्तन, मौसम की जानकारी, जंगल की आग और सौरमंडल के अध्ययन में मददगार साबित हो सकता है। बेहतर पूर्वानुमान मिलने से आपदाओं से होने वाले जान माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा।

Home / Science & Technology / HPE cray supercomputer : पलक झपकते ही 2 करोड़ अरब गणना कर लेगा सुपर कंप्यूटर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो