script

Artemis mission 2024 : नासा इसलिए ढूंढ रहा है चांद पर यात्रियों को उतारने की जगह

locationजयपुरPublished: Feb 04, 2021 05:43:27 pm

-नासा का आर्टिमिस मिशन : 2024 में चांद पर जाएंगे यात्री (Artemis mission 2024)-तीन चरणों में पूरा होगा मिशन

Artemis mission 2024 : नासा ढूंढ रहा है चांद पर यात्रियों को उतारने की जगह

Artemis mission 2024 : 2024 से चांद पर जाएंगे यात्री

अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा ने 2024 के चंद्र मिशन की तैयारियां तेज कर दी हैं। तीन चरणों में पूरा होने वाले मिशन के तहत 2024 में दो यात्रियों को चांद पर उतारेगा। हालांकि अभी चांद की सतह पर उस स्थान को तय नहीं किया गया है, जहां यात्रियों को उतारा जाएगा। नासा आर्टिमिस मिशन पर एक पुरुष और एक महिला अंतरिक्ष यात्री को चांद पर भेजेगा। नासा ने अभी चंद्रमा के दक्षिण ध्र्रुव के पास एक स्थान चिह्नित किया है, हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। फिलहाल वैज्ञानिकों की नजर इम्पैक्ट क्रेटर पर है, जहां बर्फ भी मिल सकती है और सूर्य की पर्याप्त रोशनी भी।
पृथ्वी से दूर क्षुद्रग्रह सेरेस पर घूमती हुई बेल्ट कॉलोनी में रहेंगे इंसान

सूर्य का प्रकाश भी जरूरी
लैंडिंग साइट की सबसे अहम जरूरत सूर्य की पर्याप्त रोशनी है। जहां लंबे समय तक प्रकाश रहना मिशन के लिए बेहद जरूरी है। दूसरा तापमान..यानी प्रतिकूल तापमान या ज्यादा बदलाव होने से उपकरणों के जल्द खराब होने की आशंका रहती है। कई बार मानव रहित मिशन में ऐसी गड़बड़ी देखी गई है।
दुनिया के सबसे अमीर आदमी क्यों चाहते हैं धरती का विकल्प

समतल भूमि की तलाश
वैज्ञानिक लैंडिंग के लिए समतल भूमि को बेहतर मानते हैं। इससे एक तो लैंडर के गिरने का खतरा नहीं है, दूसरा लैंडिंग के दौरान उडऩे वाली गैस आदि से सतह का प्राकृतिक स्वरूप बदल सकता है, जिससे प्रयोग और नमूने जुटाने में मुश्किल आ सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो