टेस्ला मोटर्स के मालिक और दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क पृथ्वी पर इंसान के वजूद पर मंडरा रहे खतरों से चिंतित हैं। मस्क के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के अलावा भविष्य में एक ही ग्रह पर इंसानी निर्भरता और मशीनों के बढ़ते प्रयोग से इंसान की उपयोगिता में कमी चिंता की बात है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी टेस्ला मोटर्स, सोलर सिटी और द बोरिंग कंपनी ऊर्जा के साफ सुथरे विकल्पों का इस्तेमाल कर जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करने का प्रयास कर रही है।