1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल के रोगियों के लिए अच्छी खबर, सोते वक्त अटैक से अलर्ट करेगी ये डिवाइस

Attack While Sleeping: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होगी ये डिवाइस अटैक होने पर किसी को मदद के लिए बुला सकेगा मरीज कोई पास न होने पर आपात नंबर डायल कर देगी डिवाइस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepika Sharma

•

Updated: 28 Jun 2019, 12:32 PM IST

heart

दिल के रोगियों के लिए अच्छी खबर, सोते वक्त अटैक से अलर्ट करेगी ये डिवाइस

नई दिल्ली। जिन लोगों को दिल से संबंधित बीमारी है, उन लोगों को अक्सर हार्ट अटैकheart attack का डर लगा रहता है। दिन के समय ऐसा होने पर तो किसी न किसी तरह इस पर काबू किया जा सकता है। किंतु रात को ऐसा करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों ने ऐसी चीज बनाई है, जिससे आप दिल का दौरा पड़ने की आशंका पर नजर रख सकेंगे। खास बात यह है कि यह प्रणाली बिना छुए काम करेगी।

अमरीकाamrica के वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार- जिन जब दिल का दौरा पड़ता है, उस वक्त इंसान को कोई रास्ता नहीं सुझता है और घबराहट के कारण सांसे रुकने लगती हैं।


वैज्ञानिकों ने जिस उपकरण की खोज की है उसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी डिवाइस Artificial Intelligence Device कहते हैं। गूगल होम Google Home और अमेजन एलेक्साAmazon Alexa जैसे स्मार्ट स्पीकर smart Speaker या स्मार्टफोनsmartphone के लिए एक नए कौशल को विकसित करने से उपकरण को हांफने की आवाज का पता लग सकेगा और वे मदद के लिए किसी को बुला पाएंगे। तत्काल कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन Cardiopulmonary resuscitation (सीपीआर) से किसी के जीवित बचने की संभावना दोगुनी से तिगुनी तक बढ़ जाती है लेकिन इसके लिए किसी का आस-पास मौजूद रहना जरूरी है।

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटीuniversity के एसोसिएट प्रोफेसर श्याम गोलाकोटा के अनुसार- "कई लोगों के घर में स्मार्ट स्पीकर होते हैं और इन उपकरणों में ऐसी शानदार क्षमताएं हैं, जिनका लाभ लिया जा सकता है।” उन्होंने यह भी बताया कि- "हमने एक ताररहित प्रणाली की कल्पना की है, जो सांस लेने में तकलीफ होने की किसी घटना पर लगातार नजर रख सकती है और आस-पास मौजूद व्यक्ति को चौकन्ना कर सीपीआर देने के लिए बुला सकती है। और अगर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो उपकरण अपने आप आपात नंबर पर फोन मिला देगा।”