
wind turbine generate power
नई दिल्ली। चीन के 7 वैज्ञानिकों ने मिल कर एक हवा से चलने वाला छोटा Wind Turbine बनाया है, इस Turbine की खासियत यह है कि ये टर्बाइन बिजली पैदा करने वाले बड़े टर्बाइन के मुकाबले काफी धीमी गति से चलने वाली हवा में भी तेज गति से संचालित होगा और बिजली पैदा करेगा। इस टर्बाइन की खासियत यह है कि इसे पैदल चलने वाले किसी व्यक्ति के हाथ के सहारे चला कर ज़रूरत भर की बिजली पैदा की जा सकती है।
सेल रिपोर्ट्स फिजिकल साइंस में प्रकाशित रिपोर्ट की माने तो सातों चीनी वैज्ञानिकों ने जो छोटी विंड टर्बाइन बनाई है उसमें प्लास्टिक की 2 स्ट्रिप्स लगाई गई है जो हल्की हवा में भी स्मॉल टर्बाइन को घुमाने में सक्षम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस टर्बाइन के लिए 4 से 8 m / s की हवा की गति सबसे बेहतर है, वैसे यह टर्बाइन 1.6 m / s की हल्की हवा में भी पूरी तरह काम कर सकता है।
चीनी वैज्ञानिकों के इस दल का मकसद है हवा के सहारे इन टर्बाइनों से स्थायी ऊर्जा पैदा की जा सके। वैज्ञानिकों ने इस छोटे पवन टर्बाइन से 100 एलईडी बल्ब और टेम्परेचर सेंसर संचालित किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस टर्बाइन में 3.23% क्षमता की हवा को ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्षमता है।
इस टर्बाइन को कई छोटे उपकरण के अलावा फोन चार्ज करने जैसे काम के लिए उपयोग में लिया जा सकता है, जो पारंपरिक विंड टर्बाइन को कड़ी टक्कर दे सकता है।
Updated on:
26 Sep 2020, 10:38 PM IST
Published on:
26 Sep 2020, 10:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.