scriptसीहोर में भाजपा सांसद संजर ने मांगी माफी, जाने क्यों..? | BJP parliamentarian Sajar apologized for demand in Sehore, why? | Patrika News
सीहोर

सीहोर में भाजपा सांसद संजर ने मांगी माफी, जाने क्यों..?

सीहोर में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, साध्वी ने किया एक दर्जन गांव का दौरा

सीहोरApr 26, 2019 / 11:21 am

Kuldeep Saraswat

sehore

सीहोर में भाजपा सांसद संजर ने मांगी माफी, जाने क्यों..?

सीहोर. भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को सीहोर में अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद शहर में रोड शो किया और उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के लिए निकल गईं। सीहोर में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए सांसद आलोक संजर ने कहा कि निर्दोष साध्वी को एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, पूरे 9 साल तक जेल में रखा। मैं भाजपा नेतृत्व को प्रणाम करता हूं, कि हमारे नेतृत्व ने उन्हें थोड़ा सा सम्मान दिया और अब इस सम्मान को बड़ा आपको बनाना है।

कार्यक्रम को भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी संबोधित किया। साध्वी ने कहा कि मध्यप्रदेश की भूमि बहुत उपजाऊ, अच्छी फसल होती है, फिर भी दो चार खरपतवार ऊग ही आते हैं। फसल में जो खरपतवार होते हैं, उनका इलाज किसान जानता है। खरपतवार को कैसे खत्म करना है। मैं सिर्फ इतना कहती हूं हमारे देश में फसल अच्छी हो, सब खुशहाल रहे, इसमें जो खरतपवार उगे हैं उन्हें कैसे नष्ट करना है ये सब जानते हैं। दुश्मनों को कैसे समाप्त करना है ये देशभक्त ही जानते हैं। किसी को जलाकर नष्ट किया जाता है किसी को उखाड़कर फेका जाता है। इसको कैसे खत्म करना है ये आप जानते हो। चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद साध्वी ने सीहोर में रोड शो किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा, भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व विधायक मदनलाल त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल आरोरा, राजेश राठौर, अरूणा राय आदि मौजूद थे।

 

शहर में किया रोड शो
लीसा टॉकीज परिसर में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद साध्वी ने रथ पर सवार होकर रोड शो किया। साध्वी का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद साध्वी ग्रामीण क्षेत्र के लिए निकल गईं। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर विधानसभा के करीब एक दर्जन गांव का दौरा किया है।
सांसद संजर ने मांगी माफी
मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद आलोक संजर भावुक हो गए। संजर ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। संजर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पांच साल आपने जो प्यास, स्नेह दिया में उसके लिए आभारी हूं। इन पांच साल में यदि कोई गलती हो गई हो तो मुझे माफ करना। संजर ने कहा कि मुझे चार लाख वोटों से जिताया, इस बार हम सब की ईज्जत दाव पर लगी है, साध्वी को पांच साल वोट से जिताना है।

Home / Sehore / सीहोर में भाजपा सांसद संजर ने मांगी माफी, जाने क्यों..?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो