scriptसेंधवा में पुलिस शिकायत के बाद चलाई गोली, पांच पर मामला दर्ज | Bullet firing in Sendhwa | Patrika News
सेंधवा

सेंधवा में पुलिस शिकायत के बाद चलाई गोली, पांच पर मामला दर्ज

कार से गुजर रहे युवकों पर बरसाए पत्थर, पुलिस शिकायत के बाद चलाई गोली, 5 पर केस दर्ज, निवाली रोड और महाराज गली की घटना के विरोध में महिलाएं पहुंची थाने

सेंधवाOct 10, 2019 / 11:08 am

vishal yadav

Bullet firing in Sendhwa

Bullet firing in Sendhwa

बड़वानी/सेंधवा. विजयादशमी पर्व पर मंगलवार रात करीब 9.30 बजे निवाली रोड पर बजरंग चौक के सामने कार से गुजर रहे युवकों को रोककर कार पर पत्थर बरसाए। इसके बाद पीडि़त द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज युवाओं ने पीडि़त के घर के समीप पर गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में 5 युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
शहर थाना प्रभारी पीएस डावर ने बताया कि फरियादी विपुल संजय शर्मा निवासी महाराज गली ने शुभम शर्मा, हर्षित शर्मा, आकाश शर्मा के साथ थाने पर आकर बताया कि उनके काका रितेश जोशी की कार से हम चारों हमारे रिश्तेदार विनोद शर्मा के यहां दशहरा मिलने जा रहे थे। रात करीब 9.30 बजे निवाली रोड पर बजरंग चौक के सामने मयंक शर्मा के घर मिलने के लिए रुके। तब सुदामा कॉलोनी निवासी सेलू कोली, पवन कोली, गणेश कोली, कान्हा, तुशार कोली ने अपशब्द कहे। इस दौरान सेलू कोली ने बंदूक निकाल कर ऋषि के साथ मारपीट की। पवन ने भी अन्य युवाओं के साथ मारपीट की। घटना के दौरान सुदामा कॉलोनी निवासी भरत जमुना लाल शाह और रोहित ने भी पीडि़त युवाओं के साथ मारपीट की। पीडि़त पक्ष ने बताया कि विवाद के दौरान मयंक शर्मा और प्रमोद राखेचा घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने के बाद पीडि़त पक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में शेलू कोली, पवन कोली, कान्हा कोली, भरत शाह और भूरू कोली के धारा 294, 223, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से नाराज युवकों ने चलाई गोली
मंगलवार को ही रात करीब 11.30 बजे फरियादी कविता पति केदार शर्मा अपने जेठ संजय शर्मा व मीनाक्षी शर्मा, शारदा शर्मा, विनीता शर्मा, शगुन शर्मा, अर्चना शर्मा के साथ शहर थाने पहुंचकर बताया कि रात करीब 11.30 बजे सभी महिलाएं देवी अहिल्या मार्ग स्थित अपने घरों के बाहर बैठ आपस में चर्चा कर रही थी। इस दौरान शेलू, पवन और सोनू कोली सभी निवासी सुदामा कॉलोनी हमारी गली में आए और हमें अपशब्द कहने लगे। युवक निवाली रोड पर कार पर किए गए पथराव और पीडि़त पक्ष से मारपीट की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज है। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि युवकों ने हमें अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी देकर देसी कट्टे से हवाई फायर किया। गोली चलने से डर के महिलाएं अपने घरों में चली गई। गोली चलाने के बाद युवक फरार हो गए। इसके बाद सभी ने शहर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने शैलू, सोनू और पवन कोली के विरुद्ध धारा 336, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

फिलहाल आरोपी फरार है

कार पर पथराव करने और गोली चलाने के मामले में २ प्रकरण दर्ज हुए है। विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपितोंं को पकडऩे के लिए दबीश दी है।
-टीएस डावर, शहर थाना प्रभारी सेंधवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो