8 December 2025,

Monday

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mp election 2023 : भाजपा- कांग्रेस के नेताओं के लिए सिर दर्द बनी ज्यादा वोटिंग, दोनों ही जीत का कर रही वादा !

-2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 93, भाजपा को 51 गांव से मिली थी बढ़त-सेंधवा शहर, बलवाड़ी व पहाड़ पट्टी के 15 गावों के 50 बूथ से निकल सकता है चुनाव का निर्णय

2 min read
Google source verification
2.jpg

Mp election 2023

सेंधवा। विधानसभा चुनाव में मतदान हो चुका है। सेंधवा विधानसभा में इस बार मतदान 2018 में हुए मतदान से कुछ पॉइंट अधिक है, लेकिन इस बार जीत हार का गणित लगाना भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के लिए सर दर्द बन गया है। भाजपा अपने पुराने गढ़ पहाड़ पट्टी और सेंधवा शहर से जीत का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस का दवा है कि इस बार पहाड़ पट्टी को क्रेक कर दिया है। भले विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आना है, लेकिन इसके पहले ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी जीत मानकर चल रही है।

2018 में कांग्रेस 93 तो भाजपा 51 गावों में थी आगे: पत्रिका पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि 2018 में कांग्रेस के ग्यारसीलाल रावत विजयी हुए थे। परिणाम के बाद जो आंकड़े घोषित हुए थे। उसमें पड़ताल करने पर पता चला कि कांग्रेस को 93 गावों में कांग्रेस को भरपूर वोट मिले थे। वहीं भाजपा को सिर्फ 51 गांव में कांग्रेस से अधिक वोट मिले थे। इस बार चुनाव में यदि कांग्रेस अपने यही 93 गांव के वोट बचा पाती है, तो ठीक अन्यथा भाजपा को बढ़त मिल सकती है।

सेंधवा विधानसभा में पहाड़ पट्टी और वन ग्रामों में हुई वोटिंग हमेशा से निर्णायक साबित हुई है। 2018 में हुए चुनाव में नांदिया, भंवरगढ़, झिरपन, डोंगलियापानी, टपकला, कीड़ीअंबा, आसरियापानी, टाक्यपानी, कालीकुंडी, मातियामेल, अजगरिया, अडऩदी, झांगटा, बगदारी, जूनापानी और सोनखेड़ी ये वो गांव है। जहां से भाजपा विजयी रथ पर सवार हुई थी, लेकिन कांग्रेस का दावा है कि उसने इस बार पहाड़ पट्टी सहित वन ग्रामों में बड़ी सेंध लगा दी है। पहाड़ी क्षेत्र के वोट भाजपा कांग्रेस के लिए जीत की वजह बन सकते है।

सेंधवा शहर सहित बड़े कस्बों में कड़ी टक्कर

इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस द्वारा बड़े कस्बे है। इनमें बड़ी संख्या में गैर आदिवासी रहते है। वहां वोटों की स्थिति भी निर्णायक हो सकती है। पिछली बार सेंधवा शहर में भाजपा को 4401 वोट और धनोरा में 361 वोटों की लीड थी। जबकि झोपाली में 2735 वोट, चाचरिया में 711 वोट, बलवाड़ी में 516 वोट, धवली में 252 वोट, वरला में 101 वोट की लिड कांग्रेस को मिली थी। इस बार सेंधवा शहर सहित कुल 6 कस्बों की वोटिंग भी निर्णायक साबित हो सकती है।

9 में कांग्रेस तो 5 गांवों में भाजपा को मिली थी हार

पिछले चुनाव में बडग़ांव, पीपरखेड़ा, नांडिया, इनाइकी, भालाबेड़ी, महानीम, अडऩदी, बागदारी, जुनापानी में कांग्रेस तो अंजनगंव, बीजापुरी, कामोदवाड़, होल, घेगांव में भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी थी। इसलिए ये गांव इस बार भी मतदान को लेकर काफी चर्चा में है।