scriptकोरोना संक्रमित नए मरीजों का आकड़ा डेढ़ सौ के पार, सौ से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य | Corona infected new patients figure beyond 150, more than one hundred | Patrika News
सिवनी

कोरोना संक्रमित नए मरीजों का आकड़ा डेढ़ सौ के पार, सौ से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य

जिले में 879 एक्टिव केस

सिवनीApr 19, 2021 / 10:34 am

akhilesh thakur

covid-19

covid

सिवनी. जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रविवार को डेढ़ सौ के पार पहुंच गई। स्वस्थ्य होने वाले वाले मरीज की संख्या भी सौ के पार हैं। आकड़ों पर गौर करें तो 159 नए मरीज संक्रमित मिले हैं। 132 मरीज स्वस्थ्य होकर घर गए हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी मेशराम ने की है।
बताया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 159 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 132 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में कुल 84577 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। इसमें से 3334 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें 2442 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 879 एक्टिव केस हैं। इनमें से 765 मरीज होंम क्वॉरंटीन हैं। इनकी मॉनिटरिंग कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं है।

आमजनों की समस्या के निदान के लिए नपा ने कंट्रोल रूम स्थापित कर जारी किया नंबर
नगर में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने प्रतिदिन सेनिटाइजेशन का कार्य कर रही है। इसकी जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने दी है।
बताया कि नगर के फारेस्ट क्वार्टर, साकार सिटी एवं नगर के अन्य स्थानों पर सेनिटाइजेशन का कार्य एवं सीवी रमन वार्ड एवं टैगोर वार्ड में फॉगिंग मशीन चलाई गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पांडे ने बताया कि नगर की जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की शिकायत के निराकरण हेतु 24 घंटे कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07692-226234 हैं। इस पर फोन करके समस्या दर्ज कराई जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो