scriptपानी वाले चच्चा के नाम से बनी जाहिद की पहचान | Identification of Zahad by the name of water chaqa | Patrika News
सिवनी

पानी वाले चच्चा के नाम से बनी जाहिद की पहचान

लोगों को रोजाना कुआं, बोर से मुफ्त बांटते हैं जाहिद

सिवनीApr 20, 2018 / 12:45 pm

sunil vanderwar

सिवनी. एक ओर जहां पानी के लिए लोग परेशान हैं। पानी की किल्लत से जूझते लोगों में वाद-विवाद की स्थिति तक निर्मित हो रही है। ऐसे दिनों में सिवनी शहर के नजदीक बालाघाट मार्ग पर ग्राम पंचायत झिडिय़ा पलारी के ग्राम चूना भट्टी के मो. जाहिद खान लोगों की जरूरत के लिए रोजाना सेवा के उद्देश्य से पानी उपलब्ध करा रहे हंै।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल समस्या के इस दौर में जबकि धनाड्य वर्ग अपने संचित जल स्त्रोतों से पानी का व्यापार कर रहे हैं वही बरघाट बायपास आईटीआई के सामने स्थित चूना भट्टी मस्जिद के सदर और किसान अपने खेत के कुएं और बोर से ग्रामवासियों को स्वयं के व्यय पर नि:शुल्क पेयजल और निस्तारी पानी उपलब्ध करा रहे हैं।
लोगों ने बताया कि मो. जाहिद प्रतिदिन सुबह अपने बोर से एक से डेढ़ घंटे नि:शुल्क पानी ग्रामवासियों को दे रहे हैं। जिससे चूना भट्टी, दफाईटोला सहित आस-पास के ग्रामीण परिवार लाभान्वित हो रहे हंै। मो. जाहिद खान के इस कार्य के चलते जनता उन्हें पानी वाले चच्चा कहने लगे हैं। उन्होंने दूसरे लोगों से भी इंसानियत की खातिर जरूरतमंदों की मदद के लिए कहा है।
काटे जाएंगे अवैध नल कनेक्शन, निर्देश जारी
सिवनी. गर्मी बढऩे के साथ ही शहर से लेकर गांव तक पानी की समस्या गहराने लगी है। आबादी क्षेत्र में पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए अफसर भी मौके पर पहुंचकर हकीकत से रूबरू हो रहे हैं। जिला पंचायत सीइओ स्वरोचिष सोमवंशी पीएचई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और दूसरे विभागीय अफसरों के साथ सिवनी ब्लॉक के ग्राम क्षेत्र की स्थिति से वाकिफ हुए। इस दौरान पानी के इंतजाम के विकल्पों पर चर्चा हुई तो वहीं अवैध नल कनेक्शन काटे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में भी हो कार्रवाई –
नगर पालिका क्षेत्र में गर्मी के दौरान पानी की समस्या होती रही है। इसका एक कारण शहर के सभी २४ वार्ड में चल रहे हजारों अवैध नल कनेक्शन हैं। नगर पालिका के पास इनका ठीक-ठीक रिकार्ड भी नहीं है। अवैध कनेक्शन से लोग वर्षों से बिना कोई मासिक शुल्क पटाए मनमाना पानी ले रहे हैं और इन पर कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है। नागरिकों द्वारा नगरीय प्रशासन से इस पर भी ध्यान देने की उम्मीद की गई है।
ग्रामीण अंचल से पानी की समस्या को लेकर जिला पंचायत सीइओ ने सभी सम्बंधितों को आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। सिवनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कलारबांकी, बजरवाड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि यहां के तीनों ग्रामों में पेयजल की समस्या बढ़ रही है। किसानों के खेतों से पानी लिया जा रहा है। इस पर सीइओ ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि पेयजल स्त्रोतों को अधिग्रहण किया जाए और एक बोर करवाया जाए। बजरवाडा में एक टयूब बैल खनन किया जाएगा।
सीईओ ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को समस्त पंचायतों से भेजने को कहा है। इसके साथ ही मोटर खरीदने जिला पंचायत से स्वीकृति लेने को कहा है।

Home / Seoni / पानी वाले चच्चा के नाम से बनी जाहिद की पहचान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो