scriptसुबह से शाम तक रूकरूक कर झमाझम बारिश, किसानों के चेहरें खिलें, खेतों की बदली सूरत | Intermittent rain from morning to evening, farmers' faces blossomed, f | Patrika News
सिवनी

सुबह से शाम तक रूकरूक कर झमाझम बारिश, किसानों के चेहरें खिलें, खेतों की बदली सूरत

सुबह में बाजार व कार्यालय गए लोग भीगे

सिवनीSep 08, 2021 / 11:22 am

akhilesh thakur

सुबह से शाम तक रूकरूक कर झमाझम बारिश, किसानों के चेहरें खिलें, खेतों की बदली सूरत

सुबह से शाम तक रूकरूक कर झमाझम बारिश, किसानों के चेहरें खिलें, खेतों की बदली सूरत

सिवनी. शहर से गांव तक मंगलवार को सुबह से देर शाम तक रूकरूक कर झमाझम बारिश हुई। बारिश से एक ओर जहां किसानों के चेहरें खिल गए, वहीं दूसरी ओर शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। उधर सुबह में घर से बाहर बाजार व कार्यालय के लिए निकले लोग बारिश में भीग गए। कुछ लोग बरसाती पहनकर बारिश से बचते नजर आए।
किसानों का कहना है कि मंगलवार को काफी अच्छी बारिश हुई। इससे धान और मक्का की फसल को फायदा पहुंचेगा। किसानों ने कहा कि यदि इस तरह की बारिश और हो जाए तो फसल के उत्पादन में काफी वृद्धि हो जाएगी। किसानों के अनुसार बीते कुछ दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसल पर इसका असर दिखाई देने लगा था। धान के साथ ही मक्का के फसल पर बारिश नहीं होने का प्रभाव पड़ रहा था। इन सबके बीच मंगलवार को हुई बारिश से राहत मिली है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों की सूरत बदल गई है।
सप्ताहभर से उमस से परेशान लोगों को मिली राहत
करीब सप्ताहभर से पर्याप्त बारिश नहीं होने से लोग परेशान थे। उमस की वजह से घर में रहना मुश्किल हो गया था। इन सबके बीच बिजली की ट्रिपिंग जले पर नमक छिड़कने का कार्य कर रही थी। इसबीच मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है।
जिले में 594.7 मिमी औसत वर्षा
सिवनी. कार्यालय भू-अभिलेख के अनुसार एक जून से मंगलवार तक जिले के आठ विकासखंडों में 594.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। विकासखण्ड सिवनी में 664.3 मिमी, कुरई में 655.0 मिमी, बरघाट में 760.4 मिमी, केवलारी में 696.8 मिमी, छपारा में 536.3 मिमी। लखनादौन में 459.8 मिमी, धनौरा में 455.3 मिमी, घंसौर में 530.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष कुल 4757.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो विगत वर्ष इस अवधि में दर्ज की गई 8981.8 कुल वर्षा से 4223.9 मिमी कम है।

Home / Seoni / सुबह से शाम तक रूकरूक कर झमाझम बारिश, किसानों के चेहरें खिलें, खेतों की बदली सूरत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो