scriptमार्ग नहीं बनने से लोगों को परेशानी | People are troubled by the lack of road | Patrika News
सिवनी

मार्ग नहीं बनने से लोगों को परेशानी

खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

सिवनीAug 03, 2019 / 12:10 pm

mantosh singh

 lack of road

मार्ग नहीं बनने से लोगों को परेशानी

सिवनी. जिले की धर्मराजधानी कहे जाने बाले आदेगांव में पंचायत की लापरवाही व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अनेको मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। साथ ही नगर में स्वच्छ भारत अभियान की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।
जिसमें नगर सहित आसपास क्षेत्र की आस्था के केंद्र बाबा भैरव मंदिर परिसर प्राचीन किले के चारो ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कुछ बेशर्म स्थानीय वाशिंदों द्वारा अपने घरों से निकली गंदगी को किले के आसपास ढेर लगा दिया जाता है। इनसे पंचायत भी बेबस नजर आती है।
पंचायत की माने तो अनेको बार पंचायत स्तर से सभी को समझाइस देने के बाबजूद लोग अपने घरों का कचरा प्राचीन किले से लगे मार्ग पर रात के अंधेरे में या सुनसान पा कर फेंक आते है। जिस कारण उक्त मार्ग में गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिसके मंदिर में आने जाने बाले दर्शनार्थियों को न चाहते हुए भी उसी गंदगी वाले मार्ग से गुजरना पड़ता है। इसमें नगर सहित आसपास जिलों से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को काभी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिस के मौसम में तो पूर्णत: कीचड़ से सने इस मार्ग में पैदल चलना दूभर होता है तो वहीं वाहन चालको को फिसलकर गिरते देखा जा सकता है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि पंचायत भवन से लगे हुए इस मार्ग का अभी तक सीमेंटीकरण नहीं किया गया। वर्षो से बदहाल पड़े इस मार्ग की किसी ने खबर न ली। स्थानीय वाशिंदों द्वारा पंचायत से वर्षो से गुहार लगाई जा रही है कि किले के समीप बाले कच्चे मार्ग का सीमेंटीकरण करा कर। उसे गन्दगी से मुक्त किया जाए। वहां कचरा फेकता नजर आए उसपे दंडात्मक कार्रवाई करना शुनिश्चित करे। इससे कम से कम नगर की धरोहर के चारो ओर सफाई बनी रहे।
इनका कहना है-
इस मार्ग में स्थानीय लोग अपने घर की सारी गंदगी लाकर फेकते है। बारिस के दिनों में आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। पंचायत से अनेको बार इस मार्ग को बनाने की मांग की जाती रही है। किंतु सुनने बाला कोई नहीं है।
मुकेश नेमा, स्थानीय रहवासी
इस मार्ग में पसरी गंदगी बारिस के पानी में बहकर लोगो के घर तक पहुचती है। इसी गंदगी से होते हुए मंदिर जाना पड़ता है। स्कूली बच्चे भी कई बार यहा फिसलकर गिरते देखे जाते है। सीघ्र ही मार्ग का सीमेंटीकरण किया जाना चाहिए। इससे परेसानी से छुटकारा मिलिसके।
जय शंकर साहू, स्थानीय निवासी
आसपास के रहवासियों द्वारा यहा कचड़ा फेंका जाता है। जिनको अनेको बार पंचायत द्वारा समझने का प्रयास किया गया है। इस मार्ग का सीमेंटीकरण किया जाना प्रस्तावित है। जल्द ही कार्य आरंभ किया जाएगा।
दिनेश उईके, पंचायत सरपंच आदेगांव

Home / Seoni / मार्ग नहीं बनने से लोगों को परेशानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो