scriptपेड़ पर दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ | Patrika News
सिवनी

पेड़ पर दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ

पर्यटक इस दुर्लभ वन्यप्राणी को देखकर बेहद खुश और रोमांचित हुए।

सिवनीMay 10, 2024 / 05:45 pm

sunil vanderwar

पेड़ पर बैठा काला तेंदुआ

पेड़ पर बैठा काला तेंदुआ

सिवनी. देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए हमेशा से पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी खास रहा है। इन दिनों पेंच के जंगल में दुर्लभ काला तेंदुआ कभी पेड़ पर तो कभी चट्टान पर बैठा या झाडिय़ों के बीच रफ्तार से भागता दिखाई दे रहा है। गुरुवार की सुबह टुरिया गेट से जंगल सफारी पर पहुंचे पर्यटकों को एक पेड़ पर काला तेंदुआ आराम से बैठा दिखाई दिया।
पर्यटक इस दुर्लभ वन्यप्राणी को देखकर बेहद खुश और रोमांचित हुए। पर्यटकों के साथ ही वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अर्पित (मोनू) दुबे ने इन तस्वीरों को कैमरे में लिया। काले तेंदुआ की तस्वीर शोसल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

Hindi News/ Seoni / पेड़ पर दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो