सिवनी जिले के केवलारी में शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 35 वीं बटालियन एसएएफ जवानों से भरी बस मंडला से पांढूर्णा जा रही थी। वहीं नागपुर से मंडला की तरफ से कार आ रही थी। इसी दौरान दोनों अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। जिसमें कार ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एसएएफ के 26 जवान घायल हुए हैं। इन सभी जवानों को केवलारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।
बस के सामने से दो कारें आ रही थी। जिसमें एक कार ने दूसरी कार से ओवरटेक करने का प्रयास किया और बस के पहिए से आकर टकरा गई। इसके चलते बस का पट्टा टूट गया। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 26 जवानों के घायल होने की खबर है। इन जवानों को केवलारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान को जबलपुर तो दूसरे जवान को नागपुर रेफर किया गया है। कार हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। बाकी दो गंभीर घायलों को भी नागपुर रेफर किया गया है।