scriptसिवनी मॉब लिचिंग मामला : अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को सवा 8-8 लाख की सहायता | Seoni mob lynching case: 14 accused arrested so far | Patrika News
सिवनी

सिवनी मॉब लिचिंग मामला : अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को सवा 8-8 लाख की सहायता

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में हुए मॉब लिचिंग मामले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सिवनीMay 04, 2022 / 03:34 pm

Subodh Tripathi

सिवनी मॉब लिचिंग मामला : अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को सवा 8-8 लाख की सहायता

सिवनी मॉब लिचिंग मामला : अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को सवा 8-8 लाख की सहायता

सिवनी. मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में हुए मॉब लिचिंग मामले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मृतकों के आश्रितों को 8.25-8.25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को 9 आरोपियों को धर दबोचा था, वहीं बुधवार को पांच आरोपियों की ओर गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है।

 

पुलिस द्वारा इस मामले में शेरसिंह राठौर, अजय साहू, वेदांत चौहान, दीपक अवधिया, बंसत रघुवंशी, रघुनंदन रघुवंशी, अंशुल चौरसिया, शिवराज रघुवंशी, रिंकू पाल सहित कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रशासन ने मृतक संपत लाल वट्टी की आश्रित मट्ठो बाई और मृतक धानसाय इनवाती की आश्रित फुलबती इनवाती को सवा 8 – सवा 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

आपको बतादें कि सिवनी में मंगलवार को गौमांस तस्करी के शक में आदिवासियों के साथ जमकर मारपीट की गई थी, इस मामले में दो आदिवासियों की मौत हो गई थी, वहीं एक आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया था, इस मामले में ग्रामीणों ने बजरंग दल से जुड़े लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया था, जिसके चलते पुलिस ने मंगलवार को ९ और बुधवार को ५ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कुरई पुलिस ने ग्राम सिमरिया निवासी बृजेश बट्टी की शिकायत पर छह नामजद सहित 12 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओ में प्रकरण दर्ज किया है। बृजेश ने पुलिस को बताया कि मैं मजदूरी करता हूं। दो मई को रात 12 बजे खाना खाकर घर में सो रहा था। देर रात करीब ढाई बजे घर के पीछे शोर सुनाई दिया। पीछे जाकर देखा तो ग्राम के धानसा (38) और ग्राम सागर निवासी सम्पत बट्टी (49) को बजरंग दल के 15-20 लोग मांस की बात करते हुए लाठी डंडे से मार रहे थे। मैं जब उनके नजदीक गया तो शेर सिंह राठौर ने लाठी से मेरे ऊपर हमला कर दिया। अजय साहू, वेदांत चौहान, दीपक अवधिया, बसंत रघुवंशी, रघुनंदन रघुवंशी करीब दर्जनभर लोगों के साथ धानसा और सम्पत को मार रहे थे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद बजरंग दल के शेर सिंह ने बादलपार पुलिस चौकी में कॉल किया। पुलिस वाहन से गांव पहुंची तब तक धानसा और सम्पत बेहोश हो चुके थे।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में बरस रही गोलियां, सड़क से गुजरना भी मुश्किल, जानिये क्या है मामला

पुलिस ने मौके पर एक बोरी से मांस जब्त किया। इसके बाद घायलों को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र कुरई में उपचार के लिए भर्ती कराया। मुझे (बृजेश) भी चोट थी तो मैं भी उनके साथ अस्पताल चला गया। उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह करीब 5.30 से 6.00 बजे के बीच धानसा की मौत हो गई। इसके आधे घंटे बाद सम्पत की भी मौत हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Home / Seoni / सिवनी मॉब लिचिंग मामला : अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को सवा 8-8 लाख की सहायता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो