scriptप्रत्येक जिले में होना चाहिए ऐसा संगठन : पारुल शर्मा | Such an organization should be in every district: Parul Sharma | Patrika News
सिवनी

प्रत्येक जिले में होना चाहिए ऐसा संगठन : पारुल शर्मा

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

सिवनीMar 09, 2020 / 08:31 pm

mantosh singh

प्रत्येक जिले में होना चाहिए ऐसा संगठन : पारुल शर्मा

प्रत्येक जिले में होना चाहिए ऐसा संगठन : पारुल शर्मा

सिवनी. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति संगठन सिवनी की नई शाखाओं का शुभारंभ हुआ। इसमें मुंगवानी और सापापर गांव शामिल हैं। इन शाखाओं का शुभारंभ सिवनी की नवनियुक्त एसडीओपी पारुल शर्मा ने द्वीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया।
ग्रामीण शाखाओं की महिलाओं ने एसडीओपी पारुल शर्मा का भारत माता के जयकारें से जोरदार स्वागत किया। संगठन सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। एसडीओपी पारुल शर्मा ने इस मौके पर महिला सदस्यों को पुष्प हार पहनाया। ग्रामीण शाखाओं के प्रभारी एवं सह प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति संगठन के सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण के लिए अपने उद्देश्य ग्रामवासियों के समक्ष रखे। साथ ही एसडीओपी शर्मा ने उद्धबोधन की शुरुआत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देकर किया। कहा कि मातृ शक्ति संगठन जैसा संगठन प्रत्येक जिले में होना चाहिए। महिलाओं के उत्पीडऩ को लेकर प्रशासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन की जानकारियां दी। कहा कि जब भी ग्रामवासियों को हमारी जरूरत होगी। हम तत्काल उपस्थित होंगे। मातृ शक्ति संगठन के सदस्य भी आपकी समस्याओं के समाधान में खड़े मिलेंगे। इसके अलावा संगठन ने उप शाखा नरेला, बाम्हनदेही, वादीवाड़ा की सदस्यों को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीण महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। यूथ विंग समर्पण युवा संगठन के सदस्यों ने प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी गांवों में कोरोना वायरस की जानकारी दी गई। उनको जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर इससे बचा जा सकता है।

कोष्टा समाज की महिलाओं ने मनाया महिला दिवस
सिवनी. 8 मार्च को भैरोगंज सिवनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोष्टा कोष्टी समाज सिवनी द्वारा सार्वजनिक संस्थान हनुमान व्यायाम शाला परिसर भैरोगंज सिवनी में महिला दिवस मनाया गया। जिसकी शुरुआत माता सरस्वती पूजन के साथ हुई।
कार्यक्रम में समाज की अनेक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका संगीता राजेश बर्वे सौंसर द्वारा समाज की महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण, जागरूकता, एकत्रीकरण एवं सामाजिक कार्य में भागीदारी के साथ-साथ सामूहिक नेतृत्व हेतु कोष्टा समाज की महिला संगठन की नींव रखी गई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उपमा बर्वे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित महिलाओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भी महिला दिवस पर महिलाओं की वर्तमान स्थिति के संबंध में बात रखी गई। कार्यक्रम का आयोजन हनुमान मंदिर व्यामशाला समिति भैरोगंज द्वारा सामूहिक समाज हित में मनाया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन उपमा बर्वे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी छाया कुल्हाडे, हिमानी बर्वे, सुनीता परते आदि का सराहनीय योगदान दिया गया।

Home / Seoni / प्रत्येक जिले में होना चाहिए ऐसा संगठन : पारुल शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो