scriptWeather alert: इन जिलों में चलने वाली है शीतलहर, फरवरी में कांप जाएंगे आप | Weather alert: cold wave warning for many districts | Patrika News
सिवनी

Weather alert: इन जिलों में चलने वाली है शीतलहर, फरवरी में कांप जाएंगे आप

उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवा के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है…।

सिवनीFeb 10, 2020 / 07:29 pm

Manish Gite

weather_4.jpg

 


सिवनी। फरवरी माह में भी इस बार ठंड के तेवर बेहद कड़े हैं। अब भी कोल्ड डे ( cold day ) घोषित हो रहे हैं, शीतलहर चल रही है, वहीं कई जिलों में बारिश ( rainfall ) और ओलावृष्टि ( hailstorm ) भी देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ( imd ) ने सिवनी में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

सोमवार सुबह छिंदवाड़ा और सिवनी में शीतल दिन (कोल्ड डे) घोषित हो गया। यह कोल्ड डे तभी घोषित होता है जब तापमान ( tempreture ) ज्यादा गिर जाता है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र ( imdbpl ) ने सिवनी समेत, बैतूल, उमरिया और खरगौन जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

City Weather

 

weather1_1.jpg

मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने यह भी कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस कारण तापमान में और गिरावट महसूस होगी। मंगलवार के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि सिवनी जिले में शीतलहर चलेगी। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां सोमवार को 5 डिग्री से. न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड और पड़ेगी।

 

यहां होता है सबसे कम तापमान
आमतौर पर उमरिया, पचमढ़ी, श्योपुर आदि का तापमान मध्यप्रदेश में सबसे कम होता है। हर साल ठंड का आलम यह होता है कि यहां जमाव बिंदू तक तापमान पहुंच जाता है। इस बार भी तापमान 2 डिग्री से नीचे चले गया था। हालांकि पिछले सालों की तुलना में यह एक डिग्री अधिक रहा।


10-16 फरवरी के दौरान ऐसा रहेगा मौसम
-पिछले 24 घंटों में उमरिया, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, धार एवं खरगौन जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।
-मध्य प्रदेश में पूरे सप्ताह शुष्क मौसम की स्थिति रहेगी। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।


यह है पिछले 24 घंटों का हाल
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। छिंदवाड़ा, मलाजखंड, सिवनी, टीकमगढ़, बैतूल, इंदौर में कोल्ड डे घोषित हो गया। वहीं उमरिया, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, धार, खरगौन जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा।


फरवरी के बाद भी रहेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस बार कड़ाकी की ठंड का प्रकाप जारी है और प्रदेश से ठंड अब तक विदा लेने के मूड में नहीं है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह ठंड फरवरी माह के बाद मार्च माह तक पड़ेगी। आमतौर पर होली के पहले तक ठंड का असर कम हो जाता है, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि यह ठंड अधिक लंबी खिंच सकती है।

 

Home / Seoni / Weather alert: इन जिलों में चलने वाली है शीतलहर, फरवरी में कांप जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो