scriptएक साल में मानव तस्करी का शिकार हुई 163 बालिकाएं | 116 girls not found | Patrika News
शाहडोल

एक साल में मानव तस्करी का शिकार हुई 163 बालिकाएं

116 बालिकाओं का नहीं चला पता

शाहडोलJan 23, 2020 / 09:38 pm

shubham singh

116 girls not found

एक साल में मानव तस्करी का शिकार हुई 163 बालिकाएं

शहडोल। आदिवासी अंचल में बालिकाओं को रोजगार का लालच देकर बड़े पैमाने पर जिले से बाहर दूसरे प्रदेशों में ले जाया जा रहा है। वहां ले जाकर बालिकाओं को बेच दिया जाता है। पूर्व में शहडोल पुलिस की जांच में मानव तस्करी का मामला भी सामने आ चुका है। जिले में साल 2019 में बड़े पैमाने पर बालिकाओं का मानव तस्करी किया गया है। जिले में साल 2019 में 163 बालिकाएं घरों से गायब हो गई। पूर्व के सालों में 150 बालिकाएं घरों से गायब हुई थी। इसमें से पुलिस 196 बालिकाओं को ही खोज पाई। साल 2019 के अंत तक 116 बालिकाओं का पता नहीं चल पाया है। बालिकाओं के परिजन उन्हें खोजकर परेशान हैं।


ब्यौहारी, गोहपारू थाने से सबसे ज्यादा हुई गायब
जिले में हर थाना क्षेत्रों से बालिकाएं गायब हुई हैं। इसमें ब्यौहारी एवं गोहपारू थाना अंतर्गत साल 2019 में सबसे ज्यादा बालिकाएं घरों से गायब हुई हैं। ब्यौहारी थाना अंतर्गत एक साल में 21 बालिकाएं घरों से गायब हुई। वहीं गोहपारू थाना अंतर्गत भी एक साल में 21 बालिकाएं घरों से गायब हो चुकी हैं। इसके बाद बुढ़ार थाना अंतर्गत 20 बालिकाएं घरों से गायब हुई हैं। जयसिंहनगर थाना अंतर्गत 18 बालिकाएं घरों से गायब हुई हैं। सोहागपुर एवं धनपुरी थाना क्षेत्रों से 13-13 बालिकाएं घरों से गायब हुई हैं। जिले में हालत यह है कि पूर्व के सालों में गायब बालिकाओं को ही खोजने में पुलिस परेशान हैं कि फिर से नई बालिकाएं घरों से गायब हो जा रही है। साल 2018 के अंत तक 150 बालिकाओं का पता नहीं चल पाया था।

पूर्व के सालों में गायब बालिकाएं 150
साल 2019 में गायब बालिकाएं 163
साल 2019 के अंत में बालिकाएं मिली 196
साल 2019 के अंत में बालिकाओं का नहीं चला पता 116
थाना साल 2019 में गायब बालिका मिली
ब्यौहारी 21 34
देवलोंद 6 6
जयसिंहनगर 18 19
सीधी 8 10
पपोंध 5 7
कोतवाली 11 16
सोहागपुर 13 13
गोहपारु 21 20
सिंहपुर 8 8
अमलाई 8 11
बुढ़ार 20 23
धनपुरी 13 12
खैरहा 3 1
जैतपुर 8 16

Home / Shahdol / एक साल में मानव तस्करी का शिकार हुई 163 बालिकाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो