script108 एम्बुलेन्स में हुआ महिला रेलयात्री का प्रसव | Delivery of female passenger in 108 ambulances | Patrika News
शाहडोल

108 एम्बुलेन्स में हुआ महिला रेलयात्री का प्रसव

सारनाथ एक्सप्रेस में सफर के दोैरान उठी थी प्रसव पीड़ा

शाहडोलJan 11, 2020 / 12:38 pm

brijesh sirmour

Two girls born in 108 ambulances

Two girls born in 108 ambulances

शहडोल. संभागीय रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को सुबह दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेन्स 108 के चालक ने तत्परता बरतते हुए तत्काल रेलवे स्टेशन पहुंचा और प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुआ, मगर बीच रास्ते में ही एम्बुलेन्स में महिला का प्रसव हो गया। महिला का नाम लौतीबाई पति रामनाथ सिंह 35 साल बताया गया है। जो बिहार की रहने वाली है और सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर से बनारस जा रही थी और शहडोल पहुंचने से पहले ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिस पर रेलवे के कर्मचारी ने तत्काल 108 में फोन लगाया। एम्बुलेन्स में डॉ. आशीष सिंह और पायलेट देवेन्द्र ने महिला की डिलेवरी कराई। बताया गया है कि जज्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है और उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठंड में बिलम्ब से आई पांच ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को कडकड़़ाती ठंड में पांच टे्रनें बिलम्ब से आई। जिससे यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिलम्ब से आने वाली टे्रनों में छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बज के स्थान पर डेढ़ घंटे देरी से रात 1.10 बजे पहुंची। रात 1.05 बजे आने वाली रीवा-चिरमिरी पेसेन्जर डेढ़ घंटे देरी से रात 2.30 बजे आई। सुबह 6.05 बजे आने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सपे्रस दो घंटे देरी से सुबह आठ बजे पहुंची। हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सपे्रस अपने निर्धारित समय सुबह 6.20 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे बिलम्ब से सुबह आठ बजे आई। सुबह 9.10 बजे आने वाली बरौनी-गोंंदिया एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से दोपहर डेढ़ बजे पहुंची।

Home / Shahdol / 108 एम्बुलेन्स में हुआ महिला रेलयात्री का प्रसव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो