7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं कराया मेंटेनेंस तो गिरने लगा छज्जा,अव्यवस्था से गिरा बस स्टैंड

बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती है वाहन,यात्रियों को हो रही परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shubham Singh

•

Updated: 14 Feb 2022, 12:38 PM IST

नहीं कराया मेंटेनेंस तो गिरने लगा छज्जा,अव्यवस्था से गिरा बस स्टैंड

नहीं कराया मेंटेनेंस तो गिरने लगा छज्जा,अव्यवस्था से गिरा बस स्टैंड

शहडोल. शहडोल. राजीव गांधी बस अड्डा इन दिनों मेंटेनेंस को तरस रहा है। एक दस से अधिक समय से बने बस स्टैण्ड जब से बना है आज तक इसका मेंटेनेंस नहीं किया गया जिसके कारण बस स्टैण्ड की छत कई जगह से डैमेज हो गयी है। जिससेे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। छत कई जगह टूटा हुआ है जिसके कारण छत की रॉड बाहर दिखाई दे रहा है। बस स्टैड में रंग रोगन न होने से खण्डहर जैसा दिखाई देने लगा है। नगर पलिका द्वारा समय पर साफ सफाई न कराने पर बस स्टैण्ड के आस-पास गंदगी फै ला हुआ है। सफाई कर्मियों के द्वार कचरा बटोर कर एक ही स्थान पर रख दिया जाता है जिससे कचरे से बदबू आ रहा है। यात्रियों के पीने के पानी की जगह वाटर फिल्टर व नल में पानी सप्लाई की समस्या बनी हुई है कुछ नल की टोटियों से पानी निकल रहा तो कुछ टोंटियंा बंद पड़ी है।
बेतरतीब खड़ी हो रहीं बस, फंसते हैं वाहन
बस स्टैण्ड में बस मालिकों द्वारा समय से पहले बस को स्टैण्ड में भेज दिया जाता है जिससे दूसरे बस को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बसों को अपने नंबर से आधे घण्टें पहले स्टैण्ड में लाना होता है पर यहा समय से पहले बस को खड़ा कर दिया जाता है जिसके कारण यात्रियों के साथ-साथ निकलने वाली बसों को दिक्कत होती है। कई बार स्थानीय दुकानदारों को समझाइश भी दी गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
पानी की समस्या
बस स्टैण्ड में यात्रियों के लिए पीने के पानी के लिए वाटर कूलर व नल लगाया गया है पर समय-समय पर रख रखाव न हो पाने के कारण वाटर कूलर जर्जर हालत मेें है तो नल की कई टोटियां बंद पड़ी है। जिससे बस स्टैण्ड में यात्रियों के लिए पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
यात्रियों के बैठने की जगह में बाइक पार्किंग
बस स्टैण्ड के अंदर मोटर सायकल का जामवड़ा कई जगह लगा रहता है स्टैण्ड के अंदर दुकान संचालको द्वारा अपनी मोटर सायकल को खड़ा कर देते है जिसके कारण यात्रियों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है वहीं पल्लेदारों को बस में समान चढ़ाने में दिक्कत होती है। नगर पालिका द्वारा समय पर कार्यवाही न करने से स्टैण्ड में व्यापारियों के द्वारा मनमाने तौर पर वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है।
इनका कहना है
बस स्टैण्ड में दुकान संचालक का कहना है कि कुछ दिनों पहले छत टूट कर मेरे ऊपर गिर गई जिससे वह बाल-बाल बच गये। 5 वर्षो से छत की हालत जस की तस बनी हुई है कोई ध्यान नही दे रहा है।
दीपक लालवानी, व्यापारी बस स्टैण्ड
-------------
स्टैण्ड में बहुत सी समस्या है स्टैण्ड का मेन्टेनेंस नही हो रहा है जिसके कराण छत कई जगह से टूट रहा है। यात्रियों के लिए साफ पानी की व्यवस्था नही है। जगह- जगह मोटर सायकल खड़े होने के कारण यात्रियों का समस्यां होती है।
मनमोहन प्रसाद मिश्रा, यात्री।