scriptMP Election 2023 : जयसिंहनगर में बंपर 81.02% मतदान, 3 दिसंबर को पता चलेगा किसे मिला जीत का आशीर्वाद ? | Patrika News
शाहडोल

MP Election 2023 : जयसिंहनगर में बंपर 81.02% मतदान, 3 दिसंबर को पता चलेगा किसे मिला जीत का आशीर्वाद ?

MP Election 2023 : भाजपा ने बदला है चेहरा तो कांग्रेस ने उतारा है युवा चेहरा, किसे मिलेगा जनता का साथ ?
 

शाहडोलNov 18, 2023 / 07:21 pm

Shailendra Sharma

jaisinghnagar.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 84 जयसिंहनगर सीट भाजपा का वो किला है जिसे बीते 25 साल से कांग्रेस भेद नहीं पाई है।इस बार के चुनावों में जयसिंहनगर में बंपर 81.02% मतदान हुआ है औ मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में वोट की आहुति देते हुए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। अब 3 दिसंबर को काउंटिंग होगी और तब पता चलेगा कि जयसिंहनगर की जनता ने जीत का आशीर्वाद किसे दिया है।

 

भाजपा की मनीषा सिंह v/s कांग्रेस के नरेन्द्र मरावी
जयसिंहनगर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदला है। मौजूदा विधायक जयसिंह मरावी की जगह यहां से जैतपुर विधायक मनीषा सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। जिनके खिलाफ कांग्रेस ने युवा चेहरे रामलखन पटेल पर भरोसा जताया है और चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि जयसिंहनगर विधानसभा सीट आदिवासी आरक्षित सीट है। यहां पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां गौड़ समाज के मतदाता सबसे अधिक है। उसके बाद बैगा समाज के मतदाता की संख्या है और फिर तीसरे नंबर पर कोल समाज के मतदाता पाए जाते हैं।

जयसिंहनगर विधानसभा सीट
कुल मतदाता : 2 लाख 55 हजार 939
पुरुष मतदाता : 1 लाख 29 हजार 634
महिला मतदाता : 1 लाख 26 हजार 300

पिछले दो विधानसभा चुनावों का मतदान प्रतिशत

साल 2018- 78.80%
साल 2013- 75.27%

जयसिंहनगर सीट का इतिहास
– साल 2018 भाजपा के जयसिंह मरावी ने कांग्रेस के ध्यान सिंह को 17 हजार 267 वोटों से हराया था।
– साल 2013 भाजपा की प्रमिला सिंह ने कांग्रेस के ध्यान सिंह को 13 हजार 963 वोटों से हराया था।

 

Hindi News/ Shahdol / MP Election 2023 : जयसिंहनगर में बंपर 81.02% मतदान, 3 दिसंबर को पता चलेगा किसे मिला जीत का आशीर्वाद ?

ट्रेंडिंग वीडियो