3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 साल बाद पूरे 30 दिन का होगा ये महीना, करें शिव की साधना, पूरी होगी मनोकामना

विवाहित महिलायें यदि इसी महीने में सोमवार व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शिव सौभाग्य का वरदान देते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 11 Jul 2018, 1:31 PM IST

shiv

19 साल बाद पूरे 30 दिन का होगा ये महीना, करें शिव की साधना, पूरी होगी मनोकामना

शहडोल . इस बार ये खास महीने पूरे 30 दिन का पड़ेगा। शास्त्रों के जानकारों का मानना है कि ये दुर्लभ संयोग है। इस पूरे महीने भगवान शिव की आराधना करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी।
भले ही इस वर्ष 2018 में श्रावण महीने की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है लेकिन इसे उदया तिथि यानी 28 जुलाई से माना जाएग। 26 अगस्त को श्रावण मास का आखिरी दिन होगा। यानि इस वर्ष सावन का महीना पूरे 30 दिनों का होगा। आजाद वार्ड निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शास्त्री का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग 19 वर्षो बाद बन रहा है। इससे पहले 19 वर्ष पूर्व सावन मास 30 दिनों का था। इसकारण बताते हुए पंडित शास्त्री ने कहा कि चूंकि इस वर्ष अधिक मास पड़ा था इसलिए श्रावण मास के दिन बढ़ गए। 28 जुलाई को सावन का पहला दिन होगा जो कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा।
सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ेगा। इस सावन माह में 4 सोमवार पडऩे के कारण विशेष संयोग बन रहा है। बहुत से लोग सावन या श्रावण के महीने में आने वाले पहले सोमवार से ही 16 सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं। विवाहित महिलायें यदि इसी महीने में सोमवार व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शिव सौभाग्य का वरदान देते हैं। कई लोग इस माह के पहले सोमवार से सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं।
पंडित शास्त्री ने सावन महीने की विशेषता बताई कि इस महीने में मंगलवार का व्रत देवी पार्वती के लिए किया जाता है जिसे मंगला गौरी व्रत के नाम से भी लोग जानते हैं। इस चार सोमवार को भगवान शिव की विशेष आराधना की जायेगी। ऐसी मान्यता है कि सावन में
सोमवार को व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

पंचांग के अनुसार
पंचांग के मुताबिक, इस बार सावन के कृष्ण पक्ष में दूज दो दिन 29 व 30 जुलाई को रहेगी। पिछले साल सावन 10 जुलाई से शुरू होकर 7अगस्त तक 29 दिन का था। शिव भक्तों में सावन या श्रावण महीने का खास महत्व है। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में सोमवार को व्रत रखने और भगवान शंकर की पूजा करने वाले जातक को मनवांछित जीवनसाथी प्राप्त होता है और जीवन में सुख.समृद्धि बढ़ती है। विवाहित महिलाएं यदि श्रावन महीने का सोमवार व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शंकर सौभाग्य का वरदान देते हैं।

पड़ेंगे चार सोमवार, करें विशेष पूजा अर्चना
सावन के महीने में इस बार चार सोमवार पड़ेंगे। धर्म के जानकारों का मानना है कि ये भी दुर्लभ संयोग है। सावन के महीने में सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। जिससे भूतभावन भगवान भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।