रोजगार पर टिकी उम्मीदें
विधानसभा क्षेत्र में निवास करने
वाले ज्यादा तर युवा बेरोजगार
का दंश झेल रहे हैं। विधानसभा
क्षेत्र में ऐसे कोई छोटे-बड़े
उद्योग नहीं है जिनमें युवाओं
को छोटो-मोटा रोजगार मिल
सके। जो उद्योग स्थापित हैं तो
वहां स्थानीय होने की वजह से
रोजगार मिलने की दूर-दूर
तक संभावनाएं नहीं है। इस
दिशा में स्थानीय जन
प्रतिनिधियों ने भी काई पहल
नहीं की है। यहां कि जनता के
पास मेहनत मजदूरी के अलावा
पलायन ही एक रास्ता बचता
है। ऐसे में रोजगार के माध्यमों
के विकास पर यहां के लोगों
की उ्मीदे टिकी हुई है।
शिक्षा व स्वास्थ्य प्रमुख मुद्दा
नई पीढ़ी के लिए शिक्षा व ग्रामीण
अंचलो में निवास करने वाले लोगों के
लिए स्वास्थ्य सुविधा यहां के प्रमुख
मुद्दे हैं। गंभीर मरीजों को जहां
अन्य जिलों की ओर रूख करना
पड़ता है। वहीं शिक्षा के भी समुचित
संसाधनों का अभाव है।
ये हैं समस्या
चिकित्सकों का अभाव।
शैक्षणिक संसाधनों की कमी।
विद्यालयों में रिक्त पड़े पद।
रोजगार के साधनों का अभाव।
सीमावर्ती क्षेत्रों में जल संकट।
जंगली क्षेत्रो में मूलभूत सुविधाओं
की कमी।
किसानों के लिए सिंचाई के
संसाधनों का अभाव।
2013 का चुनाव परिणाम
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
राम कुमार कोल बसपा 4716
शिव चरण पाव निर्दल 5574
राम रतन सिंह गोंगपा 15116
शेष नारायण सिंह सपा 2444
कृष्णपाल सिंह लोजसपा 2062
विधायक निधि में खर्च
जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक
जयसिंह मरावी द्वारा पांच वर्ष में
विधायक निधि से 778.441 लाख के
कार्य स्वीकृत कराए गए। जिसमें से
अब तक 496.239 लाख विकास कार्य में खर्च किए जा चुके हैं।
2013 प्रत्याशी हार जीत का अंतर
भाजपा के जयसिंह मरावी को मिले 65856
कांगे्रेस के लल्लन सिंह को मिले 54650
जय सिंह की जीत का अंतर 11206