scriptमुस्लिम समाज ने हर्ष से मनाया ईद मिलादुन्नबी | Muslim society celebrated Eid Miladunbi with joy | Patrika News
शाहडोल

मुस्लिम समाज ने हर्ष से मनाया ईद मिलादुन्नबी

लोगों को नि:शुल्क बांटी किताबें

शाहडोलOct 30, 2020 / 09:45 pm

amaresh singh

Muslim society celebrated Eid Miladunbi with joy

मुस्लिम समाज ने हर्ष से मनाया ईद मिलादुन्नबी

शहडोल। शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने हर्ष के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाया। इस दौरान हर दिन की तरह घरों और मस्जिदों में नमाज अता की गई। ईद मिलादुन्नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिन और आज के ही दिन उनके वफाद होने की खुशी का त्योहार है। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहम्मद साहब के जीवन परिचय से संबंधित और इस्लाम धर्म से संबंधित किताबें लोगों को नि:शुल्क बांटी। गाधी चौराहे पर भी जमात इस्लामी हिंद की ओर से मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी हुई जीवनी पुस्तकें लोगों को नि:शुल्क बांटी गई। उन्होंने अपने जीवन में जो ज्ञान दिया है। सभी मनुष्यों को जो संदेश दिया है। उसका अनुकरण करने के लिए और हर मनुष्य की सेवा के लिए, हर धर्म के लोगों को पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी किताबें बांटी गई। इस दौरान लोगों को 500 मास्क और सेनेटाइजर भी बांटा गया। कार्यक्रम में तारिक खान, सचिव असलम सिद्दकी, रफीक खान, वहीद खान, समद खान, जियाउल खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शान उल्लाखान ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो