scriptराष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 15 छात्राओं ने बनाया मॉडल, देखकर दंग रह गए शिक्षक | National Science Day: 15 students made models, teachers stunned | Patrika News
शाहडोल

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 15 छात्राओं ने बनाया मॉडल, देखकर दंग रह गए शिक्षक

विज्ञान मेंले 55 छात्राओं ने लिया भाग, 40 छात्राओं ने रंगीन चित्रों के माध्यम से विभिन्न संरचनाओं को किया प्रदर्शित

शाहडोलMar 03, 2021 / 12:24 pm

Ramashankar mishra

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 15 छात्राओं ने बनाया मॉडल, देखकर दंग रह गए शिक्षक

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 15 छात्राओं ने बनाया मॉडल, देखकर दंग रह गए शिक्षक

शहडोल. शासकीय एमएलबी .कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले में छात्राओं ने उत्कृष्ट मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विज्ञान मेले में 55 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 40 छात्राओं ने रंगीन चित्रों के माध्यम से विभिन्न सरंचनाओं को प्रदर्शित किया। वहीं 15 छात्राओं ने मॉडल बनाए। छात्राओं के मॉडलों को देखकर हर कोई दंग रह गया। छात्राओं ने सोलर एनर्जी से विद्युत ऊर्जा पैदा किया। वर्षा जल संचयन का मॉडल, पानी को शुद्ध करने का मॉडल, पवन ऊर्जा का मॉडल और स्वच्छ भारत मिशन का मॉडल प्रमुख रूप से शामिल रहा। आयुक्त एमएस .अंसारी, प्राचार्य उमेश कुमार श्रीवास्त द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। छात्राओं मोनिका , रोशिता बरला एवं साथियों ने विज्ञान गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम डॉ हरगोविंद खुराना विपनेट विज्ञान क्लब समन्वयक श्रीमती साधना जैन द्वारा अरविंद रानाडे वैज्ञानिक विज्ञान प्रसार तथा प्राचार्य उमेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजन कराया गया। सन्ना अंसारी द्वारा प्रकाश , रिया शाह मनुष्य का पाचन तंत्र, शीतल नामदेव डीएनए का मॉडल, मधु कोरी मानव हृदय की संरचना, अंजली कुशवाहा मानव नेत्र, सरस्वती मानव मस्तिष्क, खुशी नापित जंतु कोशिका, रैना प्रकाश संश्लेषण, मधु कुशवाहा सड़क सुरक्षा, निशा पाचन तंत्र सहित छात्राओं ने मॉडल तैयार किए।

Home / Shahdol / राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 15 छात्राओं ने बनाया मॉडल, देखकर दंग रह गए शिक्षक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो