scriptसड़कों पर नहीं सजेंगी दुकाने तभी निकल सकेंगे टू व्हीलर वाहन | No two-wheeler vehicles will be able to come out on the roads only | Patrika News
शाहडोल

सड़कों पर नहीं सजेंगी दुकाने तभी निकल सकेंगे टू व्हीलर वाहन

बैठक में बनी सहमति

शाहडोलSep 21, 2019 / 09:09 pm

lavkush tiwari

patrika

patrika

शहडोल. नगर के एंकागी मार्गों पर रास्ते में पडऩे वाले दुकानों के सामने विक्रय करने के लिए रखी गई सामग्री नहीं रखने की लिखित आश्वासन के बाद ही नगर के विभिन्न एंकागी घोषित मार्गों पर नागरिकों को टू व्हीलर ले जाने की अनुमति मिलेगी। कलेक्टर ललित दाहिमा को व्यापारी संघ के सदस्यों ने नगर के एंकागी घोषित मार्गों पर टू व्हीलर चालकों को अनुमति देने के लिए ज्ञापन सौंपा था। इस संबंध में कलेक्टर ने नगरपालिका, यातायात प्रभारी एवं व्यापारी संघ के संदस्यों की संयुक्त बैठक ली तथा व्यापारी संघों और यातायात व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान यह सहमति हुई कि नगर के एंकागी मार्गों की दुकानों के सामने अगर व्यापारी विक्रय सामग्री नहीं रखते हंै तो एंकागी मार्गों पर टू व्हीलर चलाने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए व्यापारी संघ को लिखित में आश्वासन देना होगा कि नगर के एंकागी मार्गों पर दुकानदार दुकानों की सामग्री दुकानों के सामने न रखें। यातायात प्रभारी ने कहा कि नगर में घोषित एंकागी मार्गों पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने सामग्री रखे जाने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। बैठक में व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि वे दुकानों के सामने सामग्री नहीं रखेगें। बैठक में नपा अध्यक्ष उर्मिला कटारे, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अभिषेक तिवारी, एसडीएम धर्मेन्द्र मिश्रा तथा व्यापारी संघ के ंसदस्य उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो