script15 दिन में 22 दुष्कर्मियों को सलाखों तक पहुंचाया, ये आरोपी दुष्कर्म के मामले में पुलिस को चमका दे रहे थे | Police arrested 22 misdemeanors in 15 days | Patrika News
शाहडोल

15 दिन में 22 दुष्कर्मियों को सलाखों तक पहुंचाया, ये आरोपी दुष्कर्म के मामले में पुलिस को चमका दे रहे थे

पेडेंसी पर अफसर सख्त

शाहडोलJun 22, 2019 / 06:36 pm

amaresh singh

Police arrested 22 misdemeanors in 15 days

15 दिन में 22 दुष्कर्मियों को सलाखों तक पहुंचाया, ये आरोपी दुष्कर्म के मामले में पुलिस को चमका दे रहे थे

शहडोल। महिलाओं से जुड़े अपराधों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए 15 दिन के भीतर 22 दुष्कर्मियों को जेल भेजा है। ये 22 आरोपी दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से पुलिस को चमका दे रहे थे। इन आरोपियों की वजह से लंबे समय से पेडेंसी भी बढ़ रही थी। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए मुखबिरों को पीछे लगा दिया। इसके बाद घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

इन राशि वालों के आज शत्रु होंगे परास्त, क्रोध पर नियंत्रण रखें

पुलिस ने कई टीम बनाई थी

आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने कई टीम बनाई थी। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी लंबे समय से फरार थे। कार्रवाई लगातार चल रही है। टीम अलग – अलग जगहों में दबिश देकर गिरफ्तारी कर रही है।

योग से मिलती बीमारियों और तनाव से मुक्ति


200 से ज्यादा चालान पेश

उधर अलग-अलग मामलों में 15 दिन में 200 से ज्यादा चालान पेश हुए हैं और 400 से ज्यादा शिकायतों का निराकरण हुआ है। मई माह तक दुष्कर्म के मामलों में 44 पेडेंसी थी। इन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की वजह से चालान भी पेश नहीं हुए थे। पुलिस ने 15 दिन के भीतर अभियान चलाते हुए 22 दुष्कर्मियों को दबोचा है। बताया गया कि वारदात के बाद ये आरोपी दूसरे प्रांतों में ठिकाना बनाए हुए थे। कुछ नाम और पहचान बदलकर भी रह रहे थे।

रिश्तेदार ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, बहला फुसलाकर ले गया था अपने साथ

दादी-नातिन की हत्या, पांच दिन बाद मिली लाश, कुएं में फेंका बच्ची का शव

किसी ने नहीं बांटी बीमा राशि और खाद तो कोई खुद के कर्मचारियों से मांगा पैसा

सड़क हादसे में दो की मौत, चार गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो