scriptगणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, तिरंगे के रंग में रंग गया शहर | Republic Day preparations complete city painted in color of tricolour | Patrika News
शाहडोल

गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, तिरंगे के रंग में रंग गया शहर

पढि़ए पूरी खबर..

शाहडोलJan 25, 2018 / 05:49 pm

Shahdol online

Republic Day preparations complete city painted in color of tricolour
शहडोल- 26 जनवरी को पूरा देश 69वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। सदियों की गुलामी से जब देश को आजादी मिली तो देश में अपना संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।और भारत एक गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। उसी समय से गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। और इस दिन तिरंगा झंडा फहराकर भारत माता सहित वीर शहीदों को नमन किया जाता है।

जिले में गणतंत्र दिवस की पूरी तैयारी हो चुकी है। पूरे शहर में इसका हर्ष उल्लास अभी से देखने को मिल रहा है। बाजार सज चुके हैं। मार्केट में तिरंगा झंडा, टोपियां, टी शर्ट, दिखने लगी हैं। लोग भी अब देशभक्ति के अंदाज में नजर आने लगे हैं। बच्चे भी पूरे जोश में दिख रहे हैं। स्टेडियम में भी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम में बुधवार को ही फुल ड्रेस रिहर्सल कर लिया गया था।

Republic Day preparations complete city painted in color of tricolour
तैयारी पूरी, ऐसा रहेगा कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस समारोह 2018 में संभागीय मुख्यालय शहडोल के गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर नरेश पाल होंगे। मुख्य समारोह में कलेक्टर नरेश पाल ध्वजा रोहण करेंगें तथा परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह में प्रात: 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा, प्रात: 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण व प्रात: 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं प्रात: 9.15 बजे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन का संदेश वाचन किया जायेगा। प्रात: 9.30 बजे शांति के प्रतीक कबूतरों का छोड़ा जाना एवं मार्च पास्ट, प्रात: 9.50 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भेंट की जाएगी। वहीं प्रात: 9.55 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रात: 10.30 बजे झांकियों का प्रदर्शन व प्रात: 10.45 बजे पुरस्कार वितरण एवं प्रात: 11.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

बाजार में देशभक्ति के रंग
69वें गणतंत्र दिवस को मनाने की तैयारी तो पूरी कर ली गई है। शहर के बाजार में भी इसका असर दिखने लगा है। बाजार में तिरंगा झंडा हर साइज के मिल रहे हैं। इसके अलावा तिरंगा टोपी, तिरंगा हैंड बैंड, बैच आदि भी उपलब्ध हैं। जिसकी खरीददारी स्कूली बच्चे और युवा वर्ग कर रहे हैं। दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।

Home / Shahdol / गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, तिरंगे के रंग में रंग गया शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो