scriptचौथी की विदा कराने गए दुल्हन पक्ष पर दूल्हे के परिवार वालों ने किया जानलेवा हमला | groom's family attacked on the bride's side family in shahjahanpur | Patrika News
शाहजहांपुर

चौथी की विदा कराने गए दुल्हन पक्ष पर दूल्हे के परिवार वालों ने किया जानलेवा हमला

दूल्हे पक्ष ने मारपीट, फायरिंग और पथराव किया। दुल्हन की गर्भवती बहन को भी नहीं बक्शा।

शाहजहांपुरJul 14, 2018 / 02:43 pm

suchita mishra

lady

lady

शाहजहांपुर। शादी के दिन दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शादी के दिन दोनों पक्षों के बीच मारपीट का बदला दूल्हे पक्ष ने चौथी के दिन लिया। चौथी के दिन दुल्हन को उसके परिजन विदा कराने आए तभी दूल्हे पक्ष ने शादी के दिन मारपीट का बदला लेते हुए दुल्हन के परिजनों पर पथराव और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं दूल्हे पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी कर दी जिसमें गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद दूल्हे पक्ष के लोग फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
क्या था पूरा मामला
घटना थाना जलालाबाद के ग्राम खेङा चंदुरा की है। यहां के रहने वाले मुकेश की शादी दस जुलाई को दूसरे गांव की रहने वाली पिंकी से हुई थी। शादी के दिन बारात घर आई और शराब पीने को लेकर दूल्हे पक्ष के युवक का दुल्हन पक्ष के लोगों से कुछ विवाद हो गया। उसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि जमकर मारपीट हुई। उसके बाद मामला तो शांत हो गया और दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया। बीते शुक्रवार की रात शादी के बाद चौथी का कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हन के भाई जगेशवर के मुताबिक वह रात में अपने बहनोई और गर्भवती बहन के साथ दुल्हन को विदा कराने उसकी ससुराल गए थे। वहां पहुचते ही दुल्हे का भाई चंदन आया और उसने आते शादी के दिन हुए विवाद की बात शुरू कर दी और कहने लगा कि बदला अब लेंगे। उसके बाद बहन की ससुराल के कई युवक वहां आ गए और उन लोगों को घेरकर मारपीट की। उसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जब वह लोग घर से भागे तो बहन के ससुराल वालों ने पथराव कर दिया जिसमे तीनों को चोटें आई हैं। इस बीच दूल्हे के भाई चन्दन ने फायरिंग भी की।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को भर्ती कराया है। डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि तीनों को घायल हालत में पुलिस ने भर्ती कराया है। उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Shahjahanpur / चौथी की विदा कराने गए दुल्हन पक्ष पर दूल्हे के परिवार वालों ने किया जानलेवा हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो