Swami Chinmayanand Case में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी छात्रा के साथी संजय सिंह की जमानत अर्जी भी खारिज हो गई। संजय सिंह के वकील ने उसकी जमानत के लिए जिला जज की कोर्ट में अर्जी लगाई थी। दोनों पक्षों की इस पर जोरदार बहस हुई और जिला जज ने संजय सिंह जमानत खारिज कर दी। संजय सिंह के वकील अब हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाएंगे।
स्वामी चिन्मयानंद पर उन्ही के कॉलेज में पढ़ने वाली लॉ की छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने इस मामले में स्वामी चिन्मयानंद, छात्रा और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप है तो छात्रा और उसके साथियों पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। इस समय सभी आरोपी शाहजहांपुर की जेल में बंद है।