scriptमामूली विवाद में दो लोगों को मारी गोली | Two people shot in minor dispute shahjahanpur news | Patrika News
शाहजहांपुर

मामूली विवाद में दो लोगों को मारी गोली

शाहजहांपुर के हददफ़ चौकी इलाके व निगोही थाना क्षेत्र की घटना।

शाहजहांपुरNov 21, 2018 / 01:36 pm

suchita mishra

youth

youth

शाहजहांपुर। जिले में मामूली विवाद के चलते दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहली घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के हददफ़ चौकी इलाके की है। यहां का रहने वाला काशिफ अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक सवार चार युवकों ने घेर कर पहले उसकी पिटाई की और बाद में उस पर गोली चला दी। गोली युवक के कंधे पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि काशिफ ने इलाके के ही शाहिद, शकिब और रिजवान से ब्याज पर पैसा उधार ले रखा था, जिसको लेकर पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आज कासिफ को घेर कर उसके कंधे पर गोली मार दी गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी घटना निगोही थाना क्षेत्र के बहादुर पुर खुर्द की है। यहां कोटा चयन की बैठक चल रही थी। इसी दौरान विवाद के चलते दबंग प्रधान ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान धीरेन्द्र को गोली लग गई। घायल धीरेन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका भी इलाज चल रहा है।

Home / Shahjahanpur / मामूली विवाद में दो लोगों को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो