scriptसेहत को लेकर शहरवासी होने लगे जागरूक | Aware of being a city citizen about health | Patrika News
शाजापुर

सेहत को लेकर शहरवासी होने लगे जागरूक

बड़ी संख्या में नो व्हीकल जोन पहुंचकर किया इंजाय, लगातार दूसरे रविवार को हुआ आयोजन

शाजापुरDec 11, 2017 / 03:24 pm

Gopal Bajpai

patrika

city,Health,SER SAPATA,

शाजापुर. सेहत को लेकर शहरवासियों की जागरुकता अब बढऩे लगी है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन और नपा की ओर शुरू किया गए सैर सपाटा के दूसरे रविवार को बड़ी संख्या में शहरवासी सेहत बनाने के लिए नो व्हीकल जोन में पहुंचे।
महूपुरा चौराहा से धोबी चौराहा तक के क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन में सैर सपाटे की शुरुआत योग के साथ हुई। सुबह 6 से 7 बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगरवासियों ने योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया। सैर सपाटे में रुचि रखने वालों की भीड़ में सभी ने रुचि अनुसार गतिविधियों में भाग लिया। किसी ने ऐरोबिक्स को चुना, किसी ने स्लोसाइकिल रेस में भाग लिया, कोई रस्सीकूद में अपना हुनर दिखाता रहा, किसी ने टायर चलाए। इस बार सैर सपाटा में सेहत बनाने के साथ ही दिमागी कसरत के लिए शतरंज का भी आयोजन किया गया।
डीजे की धुन पर सेहत का अभ्यास


इस दौरान ऐरोबिक्स क्लास भी लगाई जा रही है। सबसे ज्यादा इसी विधा में भाग लिया और डीजे की धुन पर मंच से दिए जा रहे सेहत बनाने के टिप्स को अपनाया। ऐरोबिक्स करने में केवल आम जन ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे। यहां पर रस्साकशी और पंजा लड़ाकर भी सभी ने जोर आजमाइश भी की।
चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


इस बार चित्रकला स्पर्धा की। विषय था स्वच्छत भारत अभियान, जिस पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपने विचार चित्रों के माध्यम से कागजों पर उकेरे। प्रगतिशील महिला केंद्र की ओर से आयोजित गतिविधि में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया। बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर एक से एक चित्र बनाए। प्रथम स्थान पर नाहिद खान, द्वितीय स्थान पर कुसुम खान, तृतीय हर्षिल चित्रांश रहे। सैर सपाटा के समापन पर अपर कलेक्टर मीनाक्षी सिंह, एसडीएम यूएस मरावी, डिप्टी कलेक्टर कलावति ब्यारे और अंकुर प्रगतिशील महिला केंद्र की अध्यक्ष गायत्री विजयवर्गीय ने पुरस्कार वितरित किए। संस्था अध्यक्ष गायत्री विजयवर्गीय ने बताया अगले रविवार को भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।

Home / Shajapur / सेहत को लेकर शहरवासी होने लगे जागरूक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो