4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जिले में पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ से भी ज्यादा रुपये की अवैध शराब

पकड़े गए आरोपी का नाम सोनू बताया जा रहा है। पकड़े गए रैक्टिफाइड की कीमत करीब डेढ़ करोड़ मानी जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Nov 2018, 8:16 PM IST

illegal liquor

इस जिले में पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ से भी ज्यादा रुपये की अवैध शराब

शामली। जनपद की झिंझाना पुलिस ने अवैध रूप से ट्रक में लादकर लाया जा रहा 120 पेटी अवैध रैक्टिफाइड बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए रैक्टिफाइड की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। जिसे पंजाब के पटियाला से तस्करी कर यूपी के कई जनपदों में सप्लाई करना था। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-पुलिस ने 490 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब की बरामद, एक गिरफ्तार

दरअसल मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडौली चेक पोस्ट का है, जहां पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्करी कर अवैध शराब लायी जा रही है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर चेकिंग शुरू कर दी और हरियाणा की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोक लिया। जिसके अंदर से पुलिस ने 120 रैक्टिफाइड के ड्रम बरामद किए। कंटेनर में करीब 120 ड्रम थे, जिनमें 24000 लीटर रैक्टिफाइड पाया गया है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सोनू बताया जा रहा है। पकड़े गए रैक्टिफाइड की कीमत करीब डेढ़ करोड़ मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पकड़ा गया रैक्टिफाइड बरामद कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश