scriptबेटी की शादी में दहेज न देने के लिए इस शख्स ने रचा ऐसा ढोंग, अब हर जगह हो रही चर्चा | fake police daroga arrested | Patrika News
शामली

बेटी की शादी में दहेज न देने के लिए इस शख्स ने रचा ऐसा ढोंग, अब हर जगह हो रही चर्चा

मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का है। जहां पुलिस ने एक फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है।

शामलीJan 12, 2019 / 06:01 pm

Rahul Chauhan

marriage

marriage

शामली। कांधला पुलिस ने एक फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति फर्जी दारोगा बनकर लोगों पर रोब ग़ालिब करता था। आरोपी का कहना है कि वह अपनी दो लड़कियों की शादी कराने के लिए दारोगा बना था। उसने सोचा था कि अगर वह दारोगा बनकर अपनी लड़कियों की शादी करेगा तो कोई भी उससे शादी में दहेज की डिमांड नहीं करेगा और दोनों लड़कियों के रिश्ते भी किसी अच्छे घर में हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें

ग्रामिणों ने गोवंशों को इस तरह बनाया बंधक कि पुलिस-प्रशासन में मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

दरअसल, मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का है। जहां पुलिस ने एक फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शिव कुमार बताया जा रहा है, जो मेरठ के किठौर का निवासी है। पकड़ा गया आरोपी वाहनों पर रौब गालिब से अवैध उगाई भी करता था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद कांधला पुलिस ने आरोपी को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित खंद्रावली पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें

मीट कारोबारी से पौने 3 लाख रु की लूट के मामले में हुआ ऐसा खुलासा, जिस पर आसानी से नहीं होगा विश्वास

एसपी अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने 2 दिन पूर्व भी मेरठ के बेगम पुल से तीन हजार रुपए में दरोगा की वर्दी खरीदी थी। जिसे पहन कर के वह अपनी दो बेटियों की शादी करने के लिए अपने आप को पुलिसकर्मी दिखा कर अच्छा रिश्ता करना चाहता था। जिससे दान-दहेज से भी बचा जा सके। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Home / Shamli / बेटी की शादी में दहेज न देने के लिए इस शख्स ने रचा ऐसा ढोंग, अब हर जगह हो रही चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो