scriptस्पा में काम करने वाली 3 लड़कियों ने खाया जहर, 6 महिलाओं पर FIR, पुलिस की कहानी में.. | Girls worked in spa ate poison FIR on Six women, UP Police story India | Patrika News

स्पा में काम करने वाली 3 लड़कियों ने खाया जहर, 6 महिलाओं पर FIR, पुलिस की कहानी में..

locationशामलीPublished: Mar 06, 2022 07:36:25 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

Sex Racket in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस की लगातार छानबीन जारी है। वहीं पिछले दिनों एक स्पा सेंटर में पकड़ी गई महिलाओं में से समूहिक जहर खाने से 3 की मौत हो गई है।

Symbolic Photo to Show Spa Centre worker

Symbolic Photo to Show Spa Centre worker

Sex Racket in Shamli उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सेक्स रैकेट के आरोप से जुड़ी हुई महिलाओं ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया जिसमे उनकी जान चली गई। स्पा की तीन महिला कर्मचारियों ने सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप से व्यथित होकर शामली के एक पुलिस थाने के बाहर ही प्रदर्शन के दौरान जहर खा लिया। सभी महिलाएं अपमान सहन नहीं कर सकी और उन्होंने जहर का सेवन किया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Sex Racket में 6 महिलाओं पर केस दर्ज

पुलिस ने कहा कि यह घटना चार जनवरी को छह महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज मामले से जुड़ी है। इन सभी पर ‘स्पा चलाने की आड़ में अनैतिक गतिविधियों’ में शामिल होने का आरोप था। महिलाओं ने एसपी शामली सुकीर्ति माधव को संबोधित एक सुसाइड नोट में कहा कि हमारे खिलाफ सभी आरोप झूठे थे। हमें थाने में अपमानित किया गया। हमारी शादी भी टूट गई है।
यह भी पढे: Yogi Adityanath सरकार में BJP नेता के बेटे की हत्या

पुलिस घूस मांग रही

रिश्तेदारों में से एक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वालों से रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने पैसे न देने पर उन्हें 24 घंटे से अधिक समय तक अवैध रूप से हिरासत में रखा। आरोपों को खारिज करते हुए एसपी शामली सुकीर्ति माधव ने कहा कि पुलिस को अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी और इसलिए हमने स्पा में छापा मारा। छह महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच शामली एएसपी को सौंप दी गई है। इस बीच, शामली सीएचसी के डॉ उपकार मलिक ने कहा कि तीनों महिलाओं ने शायद मच्छर भगाने वाले पदार्थ का सेवन किया था। वे ठीक हो रही हैं। इस दौरान काफी जनता सड़कों पर खड़ी होकर सारा तमाशा देखती रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो