scriptवेस्ट यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, इस जाट नेता ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दाम | jaat bjp leader joined rld | Patrika News
शामली

वेस्ट यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, इस जाट नेता ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दाम

दो जाट नेताओं के रालोद में शामिल होने से सुगबुगाहट शुरू। विधानसभा से पहले भाजपा को ये बड़ा झटका बताया जा रहा है।

शामलीJun 22, 2021 / 12:43 pm

Rahul Chauhan

BJP

मिशन 2023: जनता की नब्ज टटोलने और सीएम चेहरे को लेकर भाजपा का अंदरूनी सर्वे शुरू

शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रियंवदा तोमर के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य और निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी ने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। एक के बाद दूसरे जाट नेता के चले जाने से विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा को तगड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, प्रदेश में अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य दलों के नेताओं का पार्टी छोडकर रालोद में शामिल होने का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़ें

नई टीकाकरण नीति की शुरुआत, सीधे वैक्सीनेशन सेंटर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं 18 से 44 उम्र के लोग

बताया जा रहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों खासतौर से जाट समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। पिछले सात माह से देश की राजधानी के चारों ओर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। सरकार द्वार आंदोलन की लगतार अनदेखी से ग्रामीणों तथा किसानों में रोष बढ़ रहा है। किसानों की उपेक्षा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला पंचायत शामली के निवर्तमान अध्यक्ष के पति और समाजसेवी प्रसन्न चौघरी ने भी भाजपा का दामन छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है।
यह भी पढ़ेंं: श्याम के मुस्लिम बनने की कहानी, इस्लाम से जुड़ी 50 किताबें पढ़कर बन गया उमर, फिर ऐसे बना धर्मांतरण गैंग का मास्टरमाइंड

शनिवार को उन्होंने नई दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जयंत चौधरी ने प्रसन्न चौधरी का पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये जाने का भी आह्वान किया। समाजसेवी प्रसन्न चौधरी की पत्नी संतोष चौधरी निवर्तमान जिला पंचायत शामली अध्यक्ष हैं, जिन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान पूर्व वर्ष 2017 में हुए जिला पंचायत चुनाव में 12-7 से जीत दर्ज की थी।

Home / Shamli / वेस्ट यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, इस जाट नेता ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो