गौरतलब है कि नियर टू होम टीकाकरण अभियान का ट्रायल सोमवार से शुरू हुआ, लेकिन पहले दिन लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए। इस व्यवस्था के तहत लोगों को घर के पास ही कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। यह एक जुलाई से शुरू होगा। पहले दिन के ट्रायल के लिए 5850 लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 3050 लोगों को ही टीका दिया जा सका। दादरी के बंबावड़ में 2500 और दादरी में 550 को टीका दिया गया। ट्रायल में बिना स्लॉट बुकिंग के टीके लगाए जा रहे हैं।