भारतीय जनता पार्टी सरकार और संगठन किस तरह काम करे ताकि मिशन 2022 फतेह हो सके, इसी एजेंडे के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और यूपी के प्रभारी राधामोहन सिंह सुबह करीब दस बजे लखनऊ पहुंचे। बीजेपी दफ्तर दोनों नेता पहुंचे तो जरूर लेकिन थोड़ी ही देर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ कार्यालय निराला नगर के लिए निकल गए। संघ के पदाधिकारियों के साथ लगभग तीन घंटे बैठक चली, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर दोनों नेताओं ने शाम की बैठक मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग पर की।