पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी हैे। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग डालने का आरोप लगाया था। आरोप है कि बुर्के की आड़ में की फर्जी वोटिंग की जा रही है। उन्होंने कहा था कि बुर्के में आने वाली महिलाओं को चेहरा देखकर मतदान कराया जाए।
कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही तबस्सुम हसन ने कहा कि संजीव बालियान बुर्के पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। पंरपरा के हिसाब से बुर्के में महिलाएं वोट डालती हैं। दरअसल, कैराना सीट पर सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला है। पश्चिमी यूपी की 8 में से कैराना ऐसी सीट है, जिस पर मौजूदा सांसद भाजपा का नहीं है। 2014 में इस सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी। उनके निधन के बाद में 2018 में उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में भाजपा ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया था, लेकिन आरएलडी की तबस्सुम हसन ने उन्हें हरा दिया था।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें
patrika Hindi News App