शामली

कांग्रेस में इमरान मसूद की जगह इस नेता को बनाया गया प्रदेश उपाध्‍यक्ष

Highlights

Uttar Pradesh Congress में किया गया बड़ा फेरबदल
अजय कुमार लल्लू को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष
चार उपाध्‍यक्ष बनाए गए हैं प्रदेश संगठन में

शामलीOct 08, 2019 / 03:48 pm

sharad asthana

शामली। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस (Uttar Pradesh Congress) में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। जहां राजबब्‍बर (Raj Babbar) के स्‍थान पर अजय कुमार लल्लू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जिम्‍मेदारी सौंपी गई है, वहीं वेस्‍ट यूपी के कद्दावर नेता इमरान मसूद (Imran Masood) को भी प्रदेश उपाध्‍यक्ष पद से हटा दिया गया है। इमरान मसूद की जगह शामली (Shamli) के पूर्व विधायक को प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें

Video: Nusrat Jahan ने देवबंदी उलेमा को दिया करारा जवाब

साेमवार को कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया। अजय कुमार लल्लू को उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया है। वह तमकुहीराज विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके अलावा चार उपाध्‍यक्ष बनाए गए हैं। इनमें वीरेंद्र चौधरी, पंकज मलिक, ललितेश पति त्रिपाठी और दीपक कुमार को यह जिम्‍मेदारी दी गई है। पंकज मलिक को वेस्‍ट यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है। वहीं, इमरान मसूद को प्रदेश में प्‍लानिंग कमेटी का सदस्‍य बना दिया गया है। माना जा रहा है क‍ि इससे उनका कद बढ़ा है।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: उपचुनाव से पहले मायावती ने इन दो नेताओं को BSP से निकाला- देखें वीडियो

पंकज मलिक मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के बेटे हैं। उनको उपाध्‍यक्ष बनाए जाने से उनका कद भी बढ़ा है। 2012 विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर शामली से विधायक बने थे। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उनको कांग्रेस से टिकट मिला। हालांकि, उनको जीत नसीब नहीं हुई। उनकी गिनती वेस्‍ट यूपी में बड़े जाट नेताओं में होती है। 6 दिसंबर 1978 को जन्‍मे पंकज मलिक पहले भी उत्‍तर प्रदेश विधान मंडल देल के उपनेता रह चुके हैं। पंकज मलिक का कहना है क‍ि वह अभी हरिद्वार में हैं। वह इस जिम्‍मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Home / Shamli / कांग्रेस में इमरान मसूद की जगह इस नेता को बनाया गया प्रदेश उपाध्‍यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.