scriptइस विधायक ने की सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग, कहा- मोदी दिखाएं बढ़ा दिल | congress mla demand bharat ratna for sonia gandhi and sumitra mahajan | Patrika News
श्योपुर

इस विधायक ने की सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग, कहा- मोदी दिखाएं बढ़ा दिल

भारत रत्न की मांग करने वाले कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विधायक हैं…।

श्योपुरFeb 06, 2021 / 01:36 pm

Manish Gite

sonia_gandhi_new.png

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( sonia gandhi ) को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई है। कांग्रेस विधायक ने इसके लिए तर्क भी दिया है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का देश के विकास में अहम योगदान है। इस परिवार के दो सदस्यों ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सोनिया गांधी उसी परिवार की बहू हैं। उन्होंने भी कई त्याग किए हैं। इसलिए उन्हें भारत रत्न ( bharat ratna ) मिलना चाहिए।

 

श्योपुर (Sheopur) विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल (babu jandel) इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) को पत्र भी लिख रहे हैं। कांग्रेस विधायक के मुताबिक सोनिया गांधी ने कई त्याग किए हैं। बाबू का कहना है कि कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनी तो सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को ठोकर मार दी। वे खुद प्रधानमंत्री नहीं बनी और न ही पुत्र राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवाया। उन्होंने त्याग करते हुए कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ. मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनवा दिया था।

 

भाजपा दिखाए बड़ा दिल

सोनिया गांधी को भारत रत्न की मांग करने वाले कांग्रेस विधायक ने कहा है कि अब भाजपा को बड़ा दिल दिखाना चाहिए, जिस तरह केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरह गांधी परिवार की बहु को भी ‘भारत रत्न’ देकर सम्मानित करना चाहिए, क्योंकि सोनिया गांधी इसकी हकदार हैं। उन्होंने भी देश के विकास में महत्वपूर्ण काम किया है।

 

सुमित्रा महाजन को भी मिले ‘भारत रत्न’

बाबू जंडेल ने सोनिया गांधी के साथ ही पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से 8 बार सांसद रही सुमित्रा महाजन को भी भारत रत्न देने की मांग की है। बाबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि सुमित्रा ताई को उनके किए गए जनसेवा के कार्यों के लिए पद्म भूषण से नहीं, भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ygtk8

Home / Sheopur / इस विधायक ने की सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग, कहा- मोदी दिखाएं बढ़ा दिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो