scriptनहीं थम रही दहेज प्रताडऩा,दो साल में 35 महिलाएं प्रताडऩा की शिकार | Dowry harassment is not stopping, 35 women victimized in two years | Patrika News
श्योपुर

नहीं थम रही दहेज प्रताडऩा,दो साल में 35 महिलाएं प्रताडऩा की शिकार

-कड़े कानून और सरकार के जागरुकता अभियानों का भी नहीं कोई असर-चार महिलाएं चढ़ गई दहेज की बलि

श्योपुरFeb 28, 2020 / 08:07 pm

Laxmi Narayan

नहीं थम रही दहेज प्रताडऩा,दो साल में 35 महिलाएं प्रताडऩा की शिकार

नहीं थम रही दहेज प्रताडऩा,दो साल में 35 महिलाएं प्रताडऩा की शिकार

श्योपुर,
समाज में कानूनन दहेज लेना और देना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए सजा का प्रावधान भी किया गया है। इसके बावजूद दहेज उत्पीडऩ के मामले नहीं थम रहे हैं। दहेज की बुराई को मिटाने के लिए चल रहे सरकार के सामाजिक जागरुकता अभियान भी कोई असर नहीं दिखा रहे है। इस सच्चाई को पुलिस विभाग के दो साल के आंकड़े बता रहे है। क्योंकि दो साल के भीतर जिले की चार महिलाएं जहां दहेज की बलि चढ़ गई। वहीं 35 महिलाएं दहेज प्रताडऩा की शिकार होकर घर से बेघर हो गई।
पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2018 में जिले में 3 महिलाओं ने दहेज प्रताडऩा से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं 15 महिलाएं दहेज प्रताडऩा की शिकार हुई है। हालंाकि इन मामलों में पुलिस के द्वारा एफआईआर भी दर्ज की गई। मगर पुलिस की कानूनी कार्रवाई के बाद भी दहेज प्रताडऩा के मामले घटने के बजाए बढ़ गई है। इसका प्रमाण वर्ष 2019 में पुलिस थानों में दर्ज हुए दहेज प्रताडऩा के मामले दे रहे है। क्योंकि वर्ष 2019 में 15 की जगह 20 महिलाएं दहेज प्रताडऩा की शिकार हुई। जबकि 1 महिला ने दहेज प्रताडऩा से तंग आकर मौत को गले लगाया है।
सरकार के जागरुकता अभियान कागजो तक सीमित
यूं तो दहेज जैसी बुराई को मिटाने के लिए सरकार भी सामाजिक स्तर जागरुकता अभियान चला रही है। कुछ संस्थाएं भी इस दिशा में काम कर रही है। इसके बाद भी समाज में दहेज को लेकर जागरुकता नहीं आ रही है। आज भी शादी के दौरान दहेज दिया जा रहा है। जिसकारण सरकार के सामाजिक जागरुकता के प्रयास कागजों तक सीमित और संस्थाओं के काम दिखावा बनते नजर आ रहे है।
वर्जन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बना है। यदि कोई महिला दहेज को लेकर ससुराल पक्ष से परेशान है तो वे डरे नहीं,बल्कि बिना किसी डर के पुलिस या विभाग में आकर शिकायत दर्ज कराए। उनकी शिकायत पर कार्रवाई होगी। हम भी परेशान महिलाओं का पूरा सहयोग करेगे। आत्मघाती कदम उठाना किसी समस्या का समाधान नहीं है।
रिश कुमार सुमन
महिला सशक्तिकरण अधिकारी,श्योपुर
वर्जन
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। प्रताडऩा सहित अन्य कोई शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से सुना जाकर कार्रवाई की जा रही है। जो महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंची,उस पर कार्रवाई हुई है। जिसकारण मामलों की संख्या बढ़ी है।
पीएल कुर्वे
एएसपी,श्योपुर
दो साल में घटित दहेज प्रताडऩा के मामले
वर्ष दहेज प्रताडऩा दहेज हत्या
2019 20 01
2018 15 03

Home / Sheopur / नहीं थम रही दहेज प्रताडऩा,दो साल में 35 महिलाएं प्रताडऩा की शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो