scriptMP Assembly Elections 2023 : चुनावों से पहले कांग्रेस में रूठने का सिलसिला जारी, अब इस नेता ने छोड़ा हाथ, नई पारी की शुरुआत | MP Assembly Elections 2023 congress leader damodar singh yadav news | Patrika News
श्योपुर

MP Assembly Elections 2023 : चुनावों से पहले कांग्रेस में रूठने का सिलसिला जारी, अब इस नेता ने छोड़ा हाथ, नई पारी की शुरुआत

भानू के बाद कांग्रेस से दामोदर का इस्तीफा, अब नई पारी में इस विधान सभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

श्योपुरOct 22, 2023 / 08:19 am

Sanjana Kumar

congress_candidate_left_the_party.jpg

सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। दामोदर अब आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। इससे पूर्व दामोदर के समर्थकों ने शनिवार को इंदरगढ़ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस में टिकट घोषित होने के बाद बगावत जारी है। दतिया से अवधेश नायक का टिकट घोषित होने के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के समर्थकों ने लगातार प्रदर्शन किया। अंत में कांग्रेस को नायक का टिकट काटना पड़ा और भारती को प्रत्याशी घोषित करना पड़ा।

उधर भांडेर में फूल ङ्क्षसह बरैया को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भानू ठाकुर ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं दामोदर यादव ने भी सेंवढ़ा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। इससे पहले दामोदर ने राहुल गांधी को खुला पत्र लिख कर आरोप लगाया था कि कांग्रेस प्रदेश में दलित, किसान, गरीब आदि की पार्टी न होकर सामंतशाहियों की पार्टी हो गई है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद दामोदर को आजाद समाज पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र(२०) सेंवढ़ा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। समर्थकों का प्रदर्शन शनिवार को टिकट कटने और टिकट पर पुनर्विचार न होने से नाराज दामोदर के समर्थकों ने इंदरगढ़ में प्रदर्शन किया। दामोदर के समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह एवं पूर्व मंत्री राजवद्र्धन ङ्क्षसह के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी।

Home / Sheopur / MP Assembly Elections 2023 : चुनावों से पहले कांग्रेस में रूठने का सिलसिला जारी, अब इस नेता ने छोड़ा हाथ, नई पारी की शुरुआत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो