scriptपंचायत सचिव ने भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया पोर्न वीडियो, फिर मचा बवाल | panchayat secretary put porn video in BJP whatsapp group | Patrika News
श्योपुर

पंचायत सचिव ने भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया पोर्न वीडियो, फिर मचा बवाल

पंचायत सचिव ने भारतीय जनता पार्टी के एक व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो शेयर कर दिया। मामले पर अब बवाल शुरु हो गया है।

श्योपुरSep 22, 2022 / 01:40 pm

Faiz

News

पंचायत सचिव ने भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया पोर्न वीडियो, फिर मचा बवाल

श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक पंचायत सचिव ने भारतीय जनता पार्टी के एक व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो शेयर कर दिया। वीडियो शेयर होने के बाद ग्रुप में पंचायत सचिव द्वारा किए गए कृत्य की जमकर आलोचना शुरु हो गई है। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि, इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद विजयपुर जनपद सीईओ बलवीर कुशवाह ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने की बात कही है।

आपको बता दें कि, भाजपा के वीरपुर मंडल अध्यक्ष सीताराम राठौर ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में बीजेपी के नेताओं के अलावा क्षेत्र के प्रतिष्ठित और अधिकारी-कर्मचारी भी जुड़े हुए हैं। बीते मंगलवार को वीरपुर तहसील इलाके की बड़ागांव ग्राम पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव बारेलाल राठौर ने इस ग्रुप पर अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। वीडियो डाले जाने के बाद ग्रुप से कई महिलाएं समेत अन्य सदस्य तो लेफ्ट हो गए, लेकिन अधिकतर लोगों ने सचिव के इस रवैय्ये की जमकर आलोचना की।

 

यह भी पढ़ें- 99 साल की लीज पर है भारत ! फिर हो जाएंगे गुलाम ?


नोटिज जारी करके मांगा जाएगा जवाब

News

इस मामले को लेकर जनपद सीईओ बलवीर सिंह कुशवाहा का कहना है कि, मीडिया के माध्यम से मुझे इस बात की जानकारी लगी है। इस प्रकार का वीडियो अगर किसी भी कर्मचारी के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा जाता है तो ये बेहद ही शर्मनाक है। अभी हम नोटिस जारी कर रहे हैं। इसमें संबंधित शख्स से जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- बैल की जगह महिला 30 कि.मी से खींचती ला रही थी बैलगाड़ी, बोली- न घर है न कोई काम, सुनकर दंग रह जाएंगे इसकी जुबानी

 

छात्राओं के साथ कोचिंग संचालक का अश्लील डांस वीडियो वायरल

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8dvomt
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो