कराहल निवासी राज कुमार सिंह चौहान गुरुवार को सुधांशु शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर बरगवां की तरफ जा रहे थे। जबकि बरगवां से विनोद प्रजापति बाइक से कराहल आ रहा था। विनोद की बाइक पर बरगवां प्राथमिक अस्पताल का ड्रेसर गोविंद मांझी भी सवार था। रास्ते में यह दोनों बाइकें आपस में भिड़ गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग जख्मी हो गए।
जिनमें राजकुमार सिंह चौहान और विनोद प्रजापति को पैरो में गंभीर चोट आई। जिसकारण इन दोनो घायलों को कराहल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। दो घायलों को आई ज्यादा चोट आई है।