24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : टीचर्स समेत 40 छात्रों से भरी बस पलटी, ड्राइवर समेत एक बच्चे की मौत

40 छात्र-छात्राओं से भरी एक बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई बच्चे घायल भी हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jun 2023, 9:47 AM IST

News

बड़ी खबर : टीचर्स समेत 40 छात्रों से भरी बस पलटी, ड्राइवर समेत एक बच्चे की मौत

ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा चलाई जा रही तमाम सड़क सुरक्षा मुहिमों के बावजूद मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आलम ये है कि, यहां रोजाना सैड़कों लोग सड़क हादसों में घायल हो रहे हैं तो वहीं, दर्जनों अपनी जान भी गवा रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा सूबे के शिवपुरी जिले में हुआ है। जहां 40 छात्र-छात्राओं से भरी एक बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई बच्चे घायल भी हुए हैं।


आपको बता दें कि, ये दर्दनाक सड़क हादसा शिवपुरी शहर के देहात थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बांसखेड़ी गांव के पास फोरलेन हाईवे पर हुई है। जानकारी सामने आई है कि, हादसे का शिकार बस में लगभग 30 छात्र - छात्राएं और ड्राइवर समेत 10 टीचर्स सवार थे।

यह भी पढ़ें- सातवें आसमान पर SDM साहब का पारा : बुजुर्ग महिला और बेटे पर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो


हादसे के बाद मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांसखेड़ी गांव के पास से गुजरते समय बस के आगे एक ट्रक चल रहा था। अचानक ट्रक का टायर फट गया, जिससे पीछे चल रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई और इस दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गई। वहीं, घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ड्राइवर समेत एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सड़क पर घायल बच्चों और टीचरों के कराहने की आवाजें ही सुनाई दे रही थीं।

यह भी पढ़ें- अस्पताल के बाहर दो पक्षों में जमकर विवाद, परिसर में चले लात-घूंसे, हुआ पथराव, वीडियो वायरल


मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने तत्काल ही 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें- महाकाल लोक के बाद मध्य प्रदेश में बनने जा रहा है 'श्री राजा राम लोक', देखें डिजाइन


11 जिलों में बनवासी लीला कार्यक्रम करने निकले थे बच्चे

बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार सभी छात्र - छात्राएं मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं। ये सभी प्रदेश के 11 जिलों में बनवासी लीला कार्यक्रम करने के लिए निकले थे। हादसे से पहले ये तीन कार्यक्रमों में भाग ले चुके थे और चौथे कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर से शाजापुर की ओर जा रहे थे।