शिवपुरी

करवाचौथ पर अंधेकत्ल का खुलासा, पत्नी ने करवाई पति की हत्या

शादीशुदा महिला अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवाचौथ का व्रत रखती है, उसी दिन पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि, युवक का मर्डर उसी की पत्नी द्वारा करवाया गया था।

शिवपुरीOct 24, 2021 / 07:57 pm

Faiz

करवाचौथ पर अंधेकत्ल का खुलासा, पत्नी ने करवाई पति की हत्या

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में करवा चौथ के दिन रविवार को पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। जिस दिन एक शादीशुदा महिला अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवाचौथ का व्रत रखती है, उसी दिन पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि, युवक का मर्डर उसी की पत्नी द्वारा करवाया गया था।


आपको बता दें कि, शिवपुरी जिले के देहात थाना इलाके में स्थित मझेरा के जंगल में मौजूद एक पत्थर खदान में बीते 17 अक्टूबर को अजब सिंह पाल नामक युवक की लाश पत्थरों में दबी हुई मिली थी।पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि, मृतक की पत्नी के अपनी बहनोई से अवैध सम्बंध थे। जिसके चलते पत्नी की सहमति से उसके बहनोई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजब सिंह को मौत के घाट उतार कर लाश पत्थरों में दबा दी थी।

 

पढ़ें ये खास खबर- गौरक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष को मारी गोली, समझ रहे थे पत्थर की चोट डॉक्टर ने निकाला कारतूस


प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8524ei

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी राजेश सिंह चंदेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, पुलिस ने हत्या के सभी सहित मृतक की पत्नी को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.